भातखण्डे विवि में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
— 16वें दीक्षांत को लेकर तैयारियां तेज
लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में ,जन भवन, से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जन भवन,निर्देशानुसार विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए “ मां-बेटी सम्मेलन ” के अंतर्गत एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय की लगभग बीस छात्राओं की रक्त जांच कराई गई। इसके लिए सभी छात्राओं को विश्वविद्यालय से नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,रेडक्रॉस,ले जाया गया। जहां उनका रक्त परीक्षण संपन्न कराया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की अतिथि शिक्षिकाओं डॉ.कृतिका त्रिपाठी एवं डॉ.काजल ओझा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने कहा कि “स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता, एक सशक्त और जागरूक समाज की आधारशिला है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं अनुशासन की भावना का विकास करते हैं। विश्वविद्यालय सदैव ऐसे जनहितकारी आयोजनों के लिए प्रतिबद्ध है।”
कुलसचिव एस.पी. सिंह ने कहा कि “ जन भवन, के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत सहायक है। भविष्य में भी विश्वविद्यालय इस प्रकार के अभियानों को निरंतर जारी रखेगा।”दीक्षांत समारोह की संयोजक प्रो. सृष्टि माथुर ने बताया कि 16वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर जन भवन, के निर्देशानुसार समस्त कार्यक्रमों का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप सुव्यवस्थित रूप से किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
