18 अंक हासिल कर लखनऊ ने प्रदेश में पहला स्थान:सीएमओ

— छह मानकों पर सर्वोच्च स्कोर

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। " टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में समुदाय की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों, निजी चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों,स्वयंसेवी संस्थाओं,निक्षय मित्रों, लैब टेक्नीशियन व जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से ही जनपद यह उपलब्धि हासिल कर सकता है। ये बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि हमें इसी प्रतिबद्धता के साथ टीबी के प्रत्येक संभावित मरीज की समय पर पहचान, जांच, उपचार तथा उपचार पूर्ण करने पर विशेष ध्यान देना होगा, ताकि टीबी मुक्त जनपद और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सके।"जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ए.के. सिंघल ने बताया कि 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान 24 मार्च से 5 जुलाई तक संचालित किया गया। अभियान के दौरान जनपद ने छह प्रमुख सूचकांकों—लक्ष्य के सापेक्ष एक्स-रे जांच, एक्स-रे एग्जामिनेशन रेट, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट के अंतर्गत हाउसहोल्ड कॉन्टैक्ट कवरेज, एनएएटी टेस्ट, डिफरेंशिएटेड टीबी केयर रेट तथा टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराने—में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कुल 18 अंक हासिल कर लखनऊ ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ टीबी के प्रत्येक संभावित मरीज तक समय पर जांच, गुणवत्तापूर्ण उपचार और पोषण सहायता पहुंचाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जनपद को शीघ्र टीबी मुक्त बनाया जा सके।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

गाजर घास मानव स्वास्थ्य, फसलों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा

संत कबीर नगर, 23 अगस्त 2026(सूचना विभाग)।* कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर द्वारा गाजर घास जागरूकता कार्यक्रम 16 से...
उत्तर प्रदेश 
गाजर घास मानव स्वास्थ्य, फसलों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा

यूजीसी नियमों के विरोध में उतरें सैकड़ों लोग, ‘रोलबैक’ के लगे नारे

लखनऊ। रविवार को यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ब्राह्मण और ठाकुर समुदाय...
उत्तर प्रदेश 
यूजीसी नियमों के विरोध में उतरें सैकड़ों लोग, ‘रोलबैक’ के लगे नारे

विधायक डॉ.नीरज बोरा ने किया सीसी नाली व ओपन जिम का शुभारंभ

लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के केशव नगर में विधायक डॉ.नीरज बोरा ने सड़क, सीसी एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि...
उत्तर प्रदेश 
विधायक डॉ.नीरज बोरा ने किया सीसी नाली व ओपन जिम का शुभारंभ

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूल उत्सव का आयोजन किया गया। इस...