कान्हा गौशाला में मिले 218 गोवंश, पांच बीमार; बेहतर उपचार के निर्देश

गौसेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने गौशाला का किया निरीक्षण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • गौशाला पहुंचकर गौवंश की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का किया जायजा

बिजनौर। उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने बुधवार को नुमाइश ग्राउंड स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंश को गुड़ खिलाकर पूजन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 218 गोवंश मिले, जिनमें 24 नर और 194 मादा हैं। इनमें पांच गोवंश बीमार पाए गए, जिनके बेहतर उपचार और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में हरा चारा, भूसा और चोकर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। केयर टेकर तैनात पाए गए तथा सीसीटीवी कैमरे भी संचालित मिले। गौसेवा आयोग के सदस्य ने हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाने, स्वच्छता बनाए रखने और गोवंश की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंश की सेवा और संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

औरैया: 20 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त, 1.36 एकड़ भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर ये खबर भी पढ़े : औरैया: 20 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त, 1.36 एकड़ भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर

प्रदेश सरकार के अनुसार राज्य में 7,700 से अधिक गो-आश्रय स्थलों में 16 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं। गोपालकों को प्रति गोवंश प्रतिदिन 50 रुपये का पोषण भत्ता डीबीटी के माध्यम से दिया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ लोकेश कुमार अग्रवाल ने कहां कि जिले में 71 गो-आश्रय स्थल संचालित हैं, जहां 10,609 गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है। 

वहीं मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत जिले के 1,301 गोपालकों ने 2,403 गोवंश अपनाए हैं। सरकार का कहना है कि गो-संरक्षण से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान अपर निदेशक पशुपालन विभाग मुरादाबाद मंडल डॉ. जगदीश प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश कुमार अग्रवाल, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर कुमार व डॉ. अनुपम जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का जोरदार स्वागत 

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय, रानीडीहा में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  सरोज कुशवाहा जी की...
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का जोरदार स्वागत 

चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

विदेशों से आया चंदा, चोरी के कारण विदेश में हो रही बदनामी: अखिलेश यादव

अखिलेश का आरोप- मंदिर प्रकरण से देश की छवि को पहुंची ठेस लखनऊ। बुधवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व...
उत्तर प्रदेश 
विदेशों से आया चंदा, चोरी के कारण विदेश में हो रही बदनामी: अखिलेश यादव

इक्कीसवीं मंज़िल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के पैरामाउंट सोसायटी के स्टूडियो अपार्टमेंट में आकर ठहरे एक 23 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण