भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का जोरदार स्वागत
गोरखपुर (सुधाकर त्रिपाठी की रिपोर्ट )। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय, रानीडीहा में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा जी की प्रथम बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर स्वागत समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता ने की। बैठक का शुभारंभ संगठन के मूल मंत्र के साथ हुआ। अपने संबोधन में श्रीमती सरोज कुशवाहा जी ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की सबसे सशक्त इकाई है और इसकी प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों, सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का कार्य करना चाहिए।
ये खबर भी पढ़े : बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस इटावा में हुई हादसे का शिकार, चालक और परिचालक की मौतउन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और संगठित बनाने के लिए निरंतर कार्य करे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाए।
बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क और महिला सशक्तिकरण से जुड़े अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर श्रीमती ममता जैसवाल, सपनसला जैसवाल, बीना गिरारी, संध्या तिवारी, रागिनी जैसवाल, वंदना गुप्ता, क्षेत्रीय जिला अध्यक्ष चंचला शुक्ला, श्वेता श्रीवास्तव, रेवली सिंह, चंद्रप्रभा पांडे, सुमित्रा भारती, बबीता जेसरिया, नीतू पांडे तथा उनकी महिला मंत्री सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।
