सीएम योगी के बांदा दौरे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, कई अहम परियोजनाओं पर रहेगी नजर

सीएम के दौरे को लेकर पूरे प्रशासनिक अमले और संगठन में भारी हलचल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बांदा। बुंदेलखंड का हृदय स्थल कहा जाने वाला ऋषि वामदेव की नगरी बांदा अब अपने पुराने पिछड़ेपन की पहचान को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश के एक बड़े औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के केंद्र के रूप में उभर रहा है। आगामी 09 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बांदा दौरा प्रस्तावित है। जिसको लेकर पूरे प्रशासनिक अमले और संगठन में भारी हलचल है। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के तहत मंडलायुक्त अजीत कुमार, जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी सभी विभागों का नेतृत्व कर तैयारी में जुटे हुए हैं नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों कालूकुआं, मवई चौराहा, बिजलीखेड़ा को अतिक्रमण मुक्त और सुव्यवस्थित किया जा रहा है।

योगी सरकार के कार्यकाल में बांदा में स्वास्थ्य, सड़क, कनेक्टिविटी, स्वच्छ ऊर्जा और विशेषकर सिंचाई के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे से पहले स्थानीय स्तर पर जिले में हुए बड़े नीतिगत और जमीनी बदलावों की चर्चा चरम पर है।

गीडा के होटलों पर प्रशासन की छापेमारी, दो होटलों को किया सीज  ये खबर भी पढ़े : गीडा के होटलों पर प्रशासन की छापेमारी, दो होटलों को किया सीज

बांदा को भविष्य का महानगर बनाने के लिए सरकार ने मास्टर प्लान 2031 में बांदा के औद्योगिक गलियारे को विशेष स्थान दिया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे जमालपुर और महोखर गांवों में करीब 576 हेक्टेयर भूमि पर विशाल औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। जिसके लिए सरकार ने प्रारंभिक दौर में 25 करोड़ रूपये आवंटित कर भूमि खरीद प्रक्रिया तेज कर दी है। जिससे 'बीड़ा' की तर्ज पर बांदा का यह विस्तार आने वाले समय में हजारों स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और बड़े उद्योगपतियों के लिए निवेश का सबसे पसंदीदा केंद्र बनेगा।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण ने बांदा को सीधे देश की राजधानी दिल्ली और राज्य की राजधानी लखनऊ के व्यापारिक गलियारे से जोड़ दिया है। स्थानीय स्तर पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए हाल ही में किरन कॉलेज चौराहे से बाबूलाल चौराहे तक 23.88 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण परियोजना का काम शुरू किया गया है जो शहर को जाम से मुक्ति दिलाएगा और स्थानीय व्यापार को गति देगा।

स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में कभी रेफरल सेंटर पर निर्भर रहने वाला बांदा आज राजकीय मेडिकल कॉलेज के माध्यम से पूरे मंडल को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं दे रहा है क्योंकि योगी सरकार में यहां की सुविधाओं को दुरुस्त करने व बढ़ाने का काम किया गया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट 'ऑपरेशन कायाकल्प' के जरिए सुदूर ग्रामीण इलाकों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम किया गया है।

मुख्यमंत्री के 09 जुलाई के वीवीआईपी दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य किला बना दिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश एस, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में लगातार प्रतिदिन अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज अपनी पूरी टीम के साथ शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू ढंग से बनाने के लिए पैदल गस्त कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था को पांच चक्रों में बांटा गया है। जिसमे 3000 से अधिक पुलिसकर्मी और 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर मुस्तैद रहेंगे।

हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल की सुरक्षा का खाका खुद उच्चाधिकारियों द्वारा तैयार किया गया है। बांदा वासियों को पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अपने इस दौरे पर जिले को कुछ और नई विकास परियोजनाओं व सौगातों की बड़ी घोषणा कर सकते हैं। जिला अधिकारी अमित आसेरी ने मंगलवार को मु्ख्यमंत्री के आगमन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

औरैया की नवीन गल्ला मंडी में हुआ दर्दनाक हादसा। चाय की दुकान के बाहर रखे कूलर में उतरा था करंट।...
उत्तर प्रदेश 
औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

रमाला, सिंघावली अहीर, खेकड़ा और छपरौली में नए थाना प्रभारी तैनात। चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच लिया गया बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सब्र किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह एक्स हैंडल पर एक सुभाषितम् साझा कर धैर्य के महत्व पर चर्चा...
राष्ट्रीय  राज्य 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सब्र किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत

न्यूजीलैंड क्रिकेट के कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट में फिन एलन समेत चार खिलाड़ी शामिल

वेलिंगटन।न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने 2026-27 सत्र के लिए फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साइफर्ट और एडम मिल्ने को कैजुअल प्लेइंग...
खेल 
न्यूजीलैंड क्रिकेट के कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट में फिन एलन समेत चार खिलाड़ी शामिल

इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से रौंदा, टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ढेर

नॉटिंघम। इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को 125 रन के बड़े...
खेल 
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से रौंदा, टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ढेर

उत्तर प्रदेश

औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

औरैया की नवीन गल्ला मंडी में हुआ दर्दनाक हादसा। चाय की दुकान के बाहर रखे कूलर में उतरा था करंट।...
उत्तर प्रदेश 
औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

रमाला, सिंघावली अहीर, खेकड़ा और छपरौली में नए थाना प्रभारी तैनात। चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच लिया गया बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से बवाल, अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के पास कमला अस्पताल में उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से बवाल, अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप

सीएम योगी के बांदा दौरे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, कई अहम परियोजनाओं पर रहेगी नजर

बांदा। बुंदेलखंड का हृदय स्थल कहा जाने वाला ऋषि वामदेव की नगरी बांदा अब अपने पुराने पिछड़ेपन की पहचान को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी के बांदा दौरे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, कई अहम परियोजनाओं पर रहेगी नजर