ईरान में धमाकों से हड़कंप: अमेरिकी हमले के बीच राष्ट्रपति पेजेश्कियान लौटे स्वदेश

खामेनेई के अंतिम संस्कार पर संकट के बादल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

तेहरान (ईरान)। ईरान के कई शहरों में शक्तिशाली विस्फोट हुए हैं। इराक के नजफ में मौजूद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान अमेरिकी हमले की सूचना पाकर स्वदेश रवाना हो गए हैं। ईरान का शीर्ष नेतृत्व इस समय अपने नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के समारोह की रस्मों में व्यस्त है। खामेनेई का पार्थिव शरीर नजफ में है। इसके बाद इराक के कर्बला में श्रद्धांजलि सभा होनी है। ईरान के मशहद में गुरुवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी की एक्स पोस्ट और अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान इराक से तेहरान लौट रहे हैं। राष्ट्रपति ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम संस्कार की रस्म में शामिल होने के लिए नजफ गए थे। खामेनेई का पार्थव शरीर मंगलवार को नजफ पहुंचा। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने इराक का अपना दौरा पूरा करने के बाद बुधवार तड़के (स्थानीय समय) नजफ छोड़ दिया।

अमेरिकी टैरिफ प्रस्ताव पर भारत करेगा कड़ा विरोध, यूएसटीआर में रखेगा अपना पक्ष ये खबर भी पढ़े : अमेरिकी टैरिफ प्रस्ताव पर भारत करेगा कड़ा विरोध, यूएसटीआर में रखेगा अपना पक्ष

पेजेश्कियान की वापसी शोक में डूबे देश में अमेरिकी हमलों के बीच हो रही है। अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर ईरान के हमलों के जवाब में सैन्य हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने एक्स पोस्ट पर इसकी पुष्टि की। सेंटकॉम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में कमर्शियल जहाजों पर हमला करने के लिए ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ईरान ने कथित रूप पर होर्मुज से गुजर रहे तीन कमर्शियल जहाजों पर हमला किया। कमांड ने कहा कि ईरान की यह आक्रामकता संघर्ष विराम का स्पष्ट उल्लंघन है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी ईरान में सिरिक और केशम के पास कई धमाके सुने गए। बंदर अब्बास के पूर्व और पश्चिम में भी धमाके हुए हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार, सिरिक बंदरगाह पर प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या रॉकेट) कमर्शियल और फिशिंग पियर्स (जहाज घाटों) से टकराए। इससे पहले अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने मंगलवार को ईरान को जून में जारी लाइसेंस को रद्द कर दिया। अमेरिका ने यह लाइसेंस जारी कर ईरान को 21 अगस्त तक कच्चे तेल और संबंधित उत्पादों के उत्पादन, बिक्री और डिलीवरी की अस्थायी अनुमति दी थी। इस कदम से संघर्ष के अंतिम समाधान पर चल रही बातचीत के बीच तेहरान पर दबाव बढ़ गया है। ईरान के पोर्ट शहर सिरिक, बंदर अब्बास और केशम आइलैंड में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है।

ईरान ने कहा कि अमेरिका ने लाइसेंस रद्द कर एमओयू का उल्लंघन किया है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर हमलों की निंदा की है। उधर, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने इस्लामी क्रांति के शहीद नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के लिए आयोजित श्रद्धांजलि समारोहों की मेजबानी करने पर इराकी सरकार और जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस कार्यक्रम को दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों का प्रतिबिंब बताया और कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा

वॉशिंगटन/ओटावा। अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने भारतीय मूल के संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ अब तक...
राष्ट्रीय  राज्य 
लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा

मप्रः मुख्यमंत्री आज पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया की मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का करेंगे भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भूमि-पूजन। पीथमपुर में 20 एकड़ क्षेत्र में बनेगा नया संयंत्र। परियोजना में 272 करोड़ रुपये...
मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया की मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का करेंगे भूमि-पूजन

23 साल बाद श्रीलंका पर वेस्टइंडीज का टेस्ट सीरीज कब्जा, दूसरा मैच ड्रॉ के साथ रचा इतिहास

एंटीगा। वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। एंटीगा में...
खेल 
23 साल बाद श्रीलंका पर वेस्टइंडीज का टेस्ट सीरीज कब्जा, दूसरा मैच ड्रॉ के साथ रचा इतिहास

मध्य प्रदेश में मानसून का कहर: कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, भारी बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी रफ्तार से सक्रिय है। लगातार हो रही बारिश के कारण पन्ना, छतरपुर, खंडवा समेत...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून का कहर: कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, भारी बारिश का अलर्ट जारी

औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

औरैया की नवीन गल्ला मंडी में हुआ दर्दनाक हादसा। चाय की दुकान के बाहर रखे कूलर में उतरा था करंट।...
उत्तर प्रदेश 

बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

रमाला, सिंघावली अहीर, खेकड़ा और छपरौली में नए थाना प्रभारी तैनात। चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच लिया गया बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से बवाल, अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के पास कमला अस्पताल में उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से बवाल, अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप

सीएम योगी के बांदा दौरे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, कई अहम परियोजनाओं पर रहेगी नजर

बांदा। बुंदेलखंड का हृदय स्थल कहा जाने वाला ऋषि वामदेव की नगरी बांदा अब अपने पुराने पिछड़ेपन की पहचान को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी के बांदा दौरे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, कई अहम परियोजनाओं पर रहेगी नजर