ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से बवाल, अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप

महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के पास कमला अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, तालपुरा एबट मार्केट निवासी रिजवाना पत्नी नफीस की तबीयत बिगड़ने पर 04 जुलाई को परिजन उन्हें कमला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनकी पित्त की थैली में पथरी है और ऑपरेशन करना आवश्यक है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया तथा 06 जुलाई को ऑपरेशन की तारीख तय की गई।

ग्राम प्रधानों के स्थान पर प्रशासक नियुक्ति के आदेश पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब ये खबर भी पढ़े : ग्राम प्रधानों के स्थान पर प्रशासक नियुक्ति के आदेश पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

परिजनों का आरोप है कि 06 जुलाई की शाम करीब पांच बजे अस्पताल कर्मी रिजवाना को ऑपरेशन थिएटर में ले गए। काफी समय बीतने के बावजूद उन्हें वापस वार्ड में नहीं लाया गया। जब परिवार के लोगों ने कई बार जानकारी मांगी तो रात करीब नौ बजे उन्हें आईसीयू में रिजवाना से मिलने की अनुमति दी गई। उस समय वह बेहोश थीं और उनकी स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

मंगलवार सुबह अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को रिजवाना की मौत की सूचना दी। इसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान बरती गई लापरवाही और गलत इलाज के कारण महिला की जान गई है। उन्होंने दोषी चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सूचना पर विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया। चौकी प्रभारी अखिल सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, समाचार लिखे जाने तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

औरैया की नवीन गल्ला मंडी में हुआ दर्दनाक हादसा। चाय की दुकान के बाहर रखे कूलर में उतरा था करंट।...
उत्तर प्रदेश 
औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

रमाला, सिंघावली अहीर, खेकड़ा और छपरौली में नए थाना प्रभारी तैनात। चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच लिया गया बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सब्र किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह एक्स हैंडल पर एक सुभाषितम् साझा कर धैर्य के महत्व पर चर्चा...
राष्ट्रीय  राज्य 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सब्र किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत

न्यूजीलैंड क्रिकेट के कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट में फिन एलन समेत चार खिलाड़ी शामिल

वेलिंगटन।न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने 2026-27 सत्र के लिए फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साइफर्ट और एडम मिल्ने को कैजुअल प्लेइंग...
खेल 
न्यूजीलैंड क्रिकेट के कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट में फिन एलन समेत चार खिलाड़ी शामिल

इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से रौंदा, टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ढेर

नॉटिंघम। इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को 125 रन के बड़े...
खेल 
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से रौंदा, टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ढेर

उत्तर प्रदेश

औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

औरैया की नवीन गल्ला मंडी में हुआ दर्दनाक हादसा। चाय की दुकान के बाहर रखे कूलर में उतरा था करंट।...
उत्तर प्रदेश 
औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

रमाला, सिंघावली अहीर, खेकड़ा और छपरौली में नए थाना प्रभारी तैनात। चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच लिया गया बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से बवाल, अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के पास कमला अस्पताल में उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से बवाल, अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप

सीएम योगी के बांदा दौरे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, कई अहम परियोजनाओं पर रहेगी नजर

बांदा। बुंदेलखंड का हृदय स्थल कहा जाने वाला ऋषि वामदेव की नगरी बांदा अब अपने पुराने पिछड़ेपन की पहचान को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी के बांदा दौरे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, कई अहम परियोजनाओं पर रहेगी नजर