32 डिग्रियां हासिल करने के बाद 75 वर्षीय बुजुर्ग ने दी एक और परीक्षा 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सीखने की इच्छा:'यदि सीखने की इच्छा जीवित रहे, तो उम्र कभी बाधा नहीं बन सकती।' यह कहना है 75 वर्षीय मिल्खी राम का, जिनके नाम 32 शैक्षणिक डिग्रियां हासिल करने का गौरव दर्ज हैं। उन्होंने हाल ही में एक और डिग्री पाने के लिए परीक्षा दी है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गंदर क्षेत्र के रहने वाले राम 30 जून को हमीरपुर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के अध्ययन केंद्र पर संस्कृत की परीक्षा में शामिल हुए। 

इग्नू में संस्कृत से एमए की दी परीक्षा
उम्र के जिस पड़ाव पर अधिकांश लोग आराम को प्राथमिकता देते हैं, उस उम्र में परीक्षा हॉल में उनकी उपस्थिति ने युवा छात्रों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया। इग्नू में संस्कृत से एमए के पाठ्यक्रम को 'आचार्य' की डिग्री के समकक्ष मान्यता प्राप्त है। राम इस केंद्र पर परीक्षा देने वाले सबसे बुजुर्ग परीक्षार्थी थे।

उच्च शिक्षा के लिए रोडमैप तय, ‘अव्वल बालिका योजना’ में मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी ये खबर भी पढ़े : उच्च शिक्षा के लिए रोडमैप तय, ‘अव्वल बालिका योजना’ में मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

वन विभाग में कर चुके नौकरी
10 फरवरी 1952 को जन्मे राम ने साल 1972 में वन विभाग में नौकरी शुरू करने के बाद, 1976 में धर्मशाला के एक प्राइवेट कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। काम के बढ़ते बोझ और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने कभी अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी। 

अब 32 डिग्रियों हो चुकीं
साल 2010 में जब वह वन विभाग के 'प्रथम श्रेणी' (ग्रेड-1) के पद से सेवानिवृत्त हुए, तब तक वह 26 डिग्रियां हासिल कर चुके थे। अब यह संख्या बढ़कर 32 हो गई है। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की सूची में बीएड, प्रभाकर, एलएलबी, पत्रकारिता (JMC), बीए (संस्कृत), एमए (हिंदी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र), एमबीए, एमफिल और हिंदी में पीएचडी शामिल हैं। 

नौजवानों को शिक्षा में दी जाए प्राथमिकता
राम ने मंगलवार को कहा, 'नौजवानों को शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए क्योंकि ज्ञान एक ऐसी पूंजी है, जिसे कभी कोई छीन नहीं सकता। शिक्षा समाज और व्यक्ति दोनों के विकास का सबसे शक्तिशाली माध्यम है।' 

पत्नी को दिया इसका श्रेय
उन्होंने अपनी इस लंबी शैक्षणिक यात्रा का श्रेय पत्नी विद्या देवी को दिया। विद्या देवी भी वन विभाग से सेवानिवृत्त प्रथम श्रेणी अधिकारी हैं, जबकि उनका बेटा राकेश कुमार रेल मंत्रालय के तहत भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) में अधिकारी है। 

हाल ही में कराया आंखों का इलाज
राम ने कहा, 'मेरे परिवार, विशेष रूप से मेरी पत्नी, बेटे और पुत्रवधू के सहयोग ने मुझे लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।' उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपनी आंखों का इलाज भी कराया है, ताकि वे बिना किसी समस्या के अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी जारी रख सकें। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मप्रः मुख्यमंत्री आज पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया की मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का करेंगे भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भूमि-पूजन। पीथमपुर में 20 एकड़ क्षेत्र में बनेगा नया संयंत्र। परियोजना में 272 करोड़ रुपये...
मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया की मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का करेंगे भूमि-पूजन

23 साल बाद श्रीलंका पर वेस्टइंडीज का टेस्ट सीरीज कब्जा, दूसरा मैच ड्रॉ के साथ रचा इतिहास

एंटीगा। वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। एंटीगा में...
खेल 
23 साल बाद श्रीलंका पर वेस्टइंडीज का टेस्ट सीरीज कब्जा, दूसरा मैच ड्रॉ के साथ रचा इतिहास

मध्य प्रदेश में मानसून का कहर: कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, भारी बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी रफ्तार से सक्रिय है। लगातार हो रही बारिश के कारण पन्ना, छतरपुर, खंडवा समेत...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून का कहर: कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, भारी बारिश का अलर्ट जारी

औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

औरैया की नवीन गल्ला मंडी में हुआ दर्दनाक हादसा। चाय की दुकान के बाहर रखे कूलर में उतरा था करंट।...
उत्तर प्रदेश 
औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

रमाला, सिंघावली अहीर, खेकड़ा और छपरौली में नए थाना प्रभारी तैनात। चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच लिया गया बड़ा...

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से बवाल, अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के पास कमला अस्पताल में उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से बवाल, अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप

सीएम योगी के बांदा दौरे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, कई अहम परियोजनाओं पर रहेगी नजर

बांदा। बुंदेलखंड का हृदय स्थल कहा जाने वाला ऋषि वामदेव की नगरी बांदा अब अपने पुराने पिछड़ेपन की पहचान को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी के बांदा दौरे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, कई अहम परियोजनाओं पर रहेगी नजर