पूर्व विधायक विजय मिश्रा की 100 करोड़ की दाल मिल कुर्क

-पूर्व विधायक पर कसता जा रहा शिकंजा, आय के स्रोत पर भी नजर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भदोही। पूर्वांचल की राजनीति में रसूखदार पूर्व विधायक विजय मिश्र पर योगी सरकार की अब तक बड़ी कार्रवाई हुई है। उनकी आर्थिक रीढ़ पर सीधा हमला करते हुए महाराष्ट्र स्थित लगभग 100 करोड़ 25 लाख रुपये मूल्य की लल्ली एग्रो इंडस्ट्रीज (दाल मिल) को कुर्क कर दिया। पुलिस के अनुसार यह संपत्ति अपराध से अर्जित अवैध धनराशि से बनाई गई थी।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत मंगलवार को महाराष्ट्र के जकेकुर, थाना उमरगा, जिला धाराशिव स्थित लल्ली एग्रो इंडस्ट्रीज (दाल मिल) को कुर्क किया गया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 100.25 करोड़ रुपये है।

यूपी : 13 बांग्लादेशी, दो रोहिग्या समेत 15 दोषी करार, 5-5 साल की सजा ये खबर भी पढ़े : यूपी : 13 बांग्लादेशी, दो रोहिग्या समेत 15 दोषी करार, 5-5 साल की सजा

पुलिस के मुताबिक, विजय मिश्रा, उनके पुत्र विष्णु मिश्रा, पत्नी रामलली मिश्रा और गिरोह के अन्य सदस्यों ने अपराध से अर्जित अवैध धनराशि से विभिन्न संपत्तियां बनाई थीं। वर्ष 2022 से 2025 के बीच गैंगस्टर अधिनियम के तहत इस गिरोह की करीब 2.41 अरब रुपये (दो अरब 41 करोड़ 29 लाख 10 हजार 480 रुपये 50 पैसे) से अधिक की संपत्तियां पहले ही कुर्क की जा चुकी हैं।

भदोही पुलिस के अनुसार, गैंग लीडर विजय मिश्रा के खिलाफ कुल 87 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से 7 मामलों में न्यायालय उन्हें दोषी ठहरा चुका है। पुलिस का दावा है कि गिरोह आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए संगठित अपराधों में संलिप्त रहा है तथा परिवार के अन्य सदस्यों की भी विभिन्न मामलों में भूमिका सामने आई है।

पुलिस ने यह भी बताया कि वर्ष 2026 में विजय मिश्रा गैंग के खिलाफ दो प्रमुख कार्रवाई हुई हैं। पहली कार्रवाई में न्यायालय ने विजय मिश्रा, उनकी पत्नी और पुत्र को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास, जबकि पुत्रवधू को 04 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। साथ ही सभी पर कुल 5.26 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। दूसरी बड़ी कार्रवाई के तहत अब महाराष्ट्र स्थित 100.25 करोड़ रुपये मूल्य की दाल मिल को गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुर्क किया गया है।

भदोही पुलिस ने कहा कि संगठित अपराध, माफिया और गैंगस्टरों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।-

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

औरैया की नवीन गल्ला मंडी में हुआ दर्दनाक हादसा। चाय की दुकान के बाहर रखे कूलर में उतरा था करंट।...
उत्तर प्रदेश 
औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

रमाला, सिंघावली अहीर, खेकड़ा और छपरौली में नए थाना प्रभारी तैनात। चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच लिया गया बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सब्र किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह एक्स हैंडल पर एक सुभाषितम् साझा कर धैर्य के महत्व पर चर्चा...
राष्ट्रीय  राज्य 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सब्र किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत

न्यूजीलैंड क्रिकेट के कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट में फिन एलन समेत चार खिलाड़ी शामिल

वेलिंगटन।न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने 2026-27 सत्र के लिए फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साइफर्ट और एडम मिल्ने को कैजुअल प्लेइंग...
खेल 
न्यूजीलैंड क्रिकेट के कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट में फिन एलन समेत चार खिलाड़ी शामिल

इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से रौंदा, टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ढेर

नॉटिंघम। इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को 125 रन के बड़े...
खेल 
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से रौंदा, टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ढेर

उत्तर प्रदेश

औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

औरैया की नवीन गल्ला मंडी में हुआ दर्दनाक हादसा। चाय की दुकान के बाहर रखे कूलर में उतरा था करंट।...
उत्तर प्रदेश 
औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

रमाला, सिंघावली अहीर, खेकड़ा और छपरौली में नए थाना प्रभारी तैनात। चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच लिया गया बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से बवाल, अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के पास कमला अस्पताल में उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से बवाल, अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप

सीएम योगी के बांदा दौरे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, कई अहम परियोजनाओं पर रहेगी नजर

बांदा। बुंदेलखंड का हृदय स्थल कहा जाने वाला ऋषि वामदेव की नगरी बांदा अब अपने पुराने पिछड़ेपन की पहचान को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी के बांदा दौरे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, कई अहम परियोजनाओं पर रहेगी नजर