एडीएम की अध्यक्षता में प्रत्येक राजस्व ग्राम में हरिशंकरी वृक्षारोपण के संबंध में बैठक हुई आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में जनपद के प्रत्येक राजस्व ग्राम में हरिशंकरी वृक्षारोपण के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।  

बैठक में आगामी वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ की समीक्षा की गयी। अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने, ग्रीन चौपालों के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने तथा मार्गों के किनारे आयरन ट्री गार्ड स्थापित कराने पर विशेष बल दिया। बैठक के दौरान पौधों की उपलब्धता, रोपण स्थलों की तैयारी, गड्ढा खुदान, विभागीय समन्वय एवं रोपित पौधों की उत्तरजीविता सुनिश्चित किए जाने की प्रगति की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी द्वारा बैठक में अधिकारियों को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौध संरक्षण एवं नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, जिससे अभियान के दीर्घकालिक उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश नारायण यादव, द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में वर्षाकाल 2026 में वन विभाग द्वारा 14.50 लाख एवं अन्य विभाग द्वारा 19.07 लाख, कुल 33.57 लाख पौधों का रोपण कराया जाना प्रस्तावित है। वर्षाकाल 2026 रोपण हेतु वन विभाग की 22 पौधशालाओं में कुल 50.22 लाख पौधों का उगान किया गया है। वृक्षारोपण कार्यक्रम माननीय सांसद, माननीय विधायक, जनपद के अन्य गणमान्य व्यक्तियों, स्कूली छात्र छात्राओं एवं जनसहभागिता के माध्यम से कराया जाएगा।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, ई0ओ0 नगर पालिका अवधेश भारती सहित जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे। 

सीडीओ के सख्त निर्देश, ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ये खबर भी पढ़े : सीडीओ के सख्त निर्देश, ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

-मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में किया 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शादीशुदा को जिंदा जलाने के आरोप में उम्रकैद की सजा पाने वाले तिल्लूका उर्फ मनोज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

उत्तर प्रदेश

शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

-मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में किया 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी