एडीएम की अध्यक्षता में सी0एफ0सी0 क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में जनपद में स्वीकृत सी.एफ.सी. क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। 
बैठक में उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि ओ0डी0ओ0पी0 सी0एफ0सी0 योजनान्तर्गत दिनांक 23.04.2026 को आयोजित एस0एल0सी0 की 23वीं बैठक में संत कबीर नगर होजरी क्लस्टर की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गयी है। बैठक में एम0एस0एम0ई0 भारत सरकार से आये संजय कुमार मौर्य, सह निदेशक/ वैभव खरे, सह निदेशक एवं अनुराग कुमार सिंह, जोनल कंसल्टेंट, ई0 एण्ड वाई0, बस्ती मण्डल, बस्ती द्वारा होजरी कलस्टर के बारें में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। 
बैठक में उपस्थित अरविन्द कुमार पाठक, एस0पी0वी0 प्रतिनिधि, होजरी क्लस्टर द्वारा बताया गया कि होजरी निर्माताओं एवं बुनकरों केे समर्थन हेतु कॉमन प्रोसेसिंग सेंटर, मार्केटिंग सेंटर तथा रॉ मैटेरियल बैंक की स्थापना का प्रस्ताव इस क्लस्टर में है। नये कलस्टर की स्थापना से जनपद के होजरी निर्माताओं प्रतिस्पर्धी दरों पर कच्चे माल की उपलब्धता के साथ-साथ सामान्य प्रसंस्करण एवं विपणन की सुविधाएं भी प्रदान की जायेगी। जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा एस0पी0वी0 प्रतिनिधि, होजरी क्लस्टर को निर्देशित किया गया कि समस्त आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराते हुये जोनल कंसल्टेंट के साथ समन्वय करते हुये यथाशीघ्र डी0पी0आर0 तैयार करा कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित करायें।
बैठक में संजय कुमार मौर्य, सह निदेशक/ वैभव खरंे, सह निदेशक, एम0एस0एम0ई0- डी0एफ0ओ0 भारत सरकार एवं अनुराग कुमार सिंह, जोनल कंसल्टेंट, ई0 एण्ड वाई0, बस्ती मण्डल, बस्ती, सतीश कुमार/ जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग एवं एस0पी0वी0 के सदस्यगण आदि उपस्थित रहें।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

-मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में किया 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शादीशुदा को जिंदा जलाने के आरोप में उम्रकैद की सजा पाने वाले तिल्लूका उर्फ मनोज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

थाना महुली कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा  सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप...
उत्तर प्रदेश 