शिक्षकों को बड़ा तोहफा: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, मिलेगा मुफ्त इलाज

कानपुर में 11,484 शिक्षक और शिक्षा कार्मिकों को मिला योजना का लाभ

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ।
  • शिक्षक और शिक्षा कार्मिक परिवार सहित ले सकेंगे लाभ।
  • पांच लाख रुपये तक मिलेगा कैशलेस उपचार।

कानपुर। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से प्रदेश के लाखों शिक्षक और शिक्षा कार्मिक अब अपने परिवार सहित पांच लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

यह योजना शिक्षकों को आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। यह बातें बुधवार को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहीं।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के साथ कानपुर नगर के 11,484 शिक्षक एवं शिक्षा कार्मिकों तथा उनके आश्रितों को पांच लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। बुधवार को मर्चेंट चेंबर हॉल में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने योजना के कार्ड वितरित किए।

ऊर्जा निगमों व संविदा कर्मियों को भी समान राहत देने की मांग की ये खबर भी पढ़े : ऊर्जा निगमों व संविदा कर्मियों को भी समान राहत देने की मांग की

कार्यक्रम से पहले वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण भी देखा गया। इसके साथ ही बिल्हौर, घाटमपुर और नरवल तहसीलों में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को कार्ड दिए गए।

राकेश सचान ने बताया कि जनपद के 5,936 शिक्षक, 1,968 शिक्षामित्र, 122 अनुदेशक, 20 विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन) तथा 3,438 रसोइये इस योजना से लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के 12 लाख से अधिक शिक्षक एवं शिक्षा कार्मिक योजना के दायरे में आएंगे और इसके संचालन पर राज्य सरकार लगभग 450 करोड़ खर्च करेगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के साथ हुए एमओयू के तहत शिक्षकों को 30 लाख से 80 लाख तक का बीमा सुरक्षा कवर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके लिए शिक्षकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। दुर्घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ बच्चों की शिक्षा और पुत्री के विवाह जैसी आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा गया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत बना रही है। डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में सहायता राशि सीधे भेजी जा रही है। उन्होंने शिक्षकों से स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यालय से बाहर प्रत्येक बच्चे का नामांकन सुनिश्चित कराने की अपील भी की।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के लगभग एक करोड़ दस लाख परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रति छात्र 1,200 की दर से 1,300 करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई।

योजना का लाभ लेने के लिए पात्र शिक्षकों और शिक्षा कार्मिकों को पोर्टल पर स्वयं तथा अपने आश्रितों का विवरण दर्ज कराना होगा। खंड शिक्षा अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्तर पर सत्यापन तथा ई-केवाईसी पूरी होने के बाद कैशलेस चिकित्सा कार्ड जारी किए जाएंगे।

कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक महेश त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, सुरेंद्र अवस्थी, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए।

इस अवसर पर एडी बेसिक शिवेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी, एडीआईओएस प्रशांत कुमार द्विवेदी, बीएसए हरिओम सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

-मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में किया 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शादीशुदा को जिंदा जलाने के आरोप में उम्रकैद की सजा पाने वाले तिल्लूका उर्फ मनोज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

थाना महुली कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा  सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप...
उत्तर प्रदेश 
थाना महुली कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा  सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

उत्तर प्रदेश

शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

-मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में किया 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शादीशुदा को जिंदा जलाने के आरोप में उम्रकैद की सजा पाने वाले तिल्लूका उर्फ मनोज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील