बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के 10-10 अध्यापकों एवं बच्चों को किया गया सम्मानित

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक व कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा, छात्र-छात्राओं को ड्रेस जूता मोजा हेतु रुपए 1200 की धनराशि का डीबीटी हस्तांतरण और एसबीआई से हुए एमओयू का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा वाराणसी से किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बस्ती के बहुउद्देशीय सभागार राजकीय इंटर कॉलेज में कराया गया।
कार्यक्रम हेतु शासन स्तर से नामित बेचन राम मा. उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। साथ ही जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधि जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, गुलाब चन्द्र सोनकर, अंकुर वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का मोमेंटो एवं बुके देकर स्वागत और अभिनंदन किया।
कार्यक्रम पर विस्तृत रूपरेखा जिला विद्यालय निरीक्षक संजय कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी द्वारा आभार ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के 10-10 अध्यापकों एवं बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ला द्वारा बच्चो को पुस्तके एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सभी उप जिला विद्यालय निरीक्षक, जीआईसी प्रिंसिपल, जिला समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का किया गया शुभारंभ।

संत कबीर नगर, 08 जुलाई 2026 (सूचना विभाग)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान *मुख्यमंत्री शिक्षक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का किया गया शुभारंभ।

शिक्षकों को बड़ा तोहफा: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, मिलेगा मुफ्त इलाज

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ। शिक्षक और शिक्षा कार्मिक परिवार सहित ले सकेंगे लाभ। पांच लाख रुपये तक...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
शिक्षकों को बड़ा तोहफा: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, मिलेगा मुफ्त इलाज

जनप्रतिनिधियों व डीएम ने रैली व जागरुकता वाहन को दिखाई हरी झण्डी

   बदायूं। जनपद में शैक्षिक सत्र 2026-27 अन्तर्गत स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण कार्यक्रम 01 जुलाई से 15 जुलाई तक...
उत्तर प्रदेश 
जनप्रतिनिधियों व डीएम ने रैली व जागरुकता वाहन को दिखाई हरी झण्डी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

संत कबीर नगर,   08 जुलाई 2026(सू0वि0)। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता बैठक...