मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात, बदायूं में देखा गया लाइव प्रसारण

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 12 लाख शिक्षक एवं उनके परिवारों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से आच्छादित किया गया तथा 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से यूनिफार्म, जूता, मोज़ा, स्वेटर, बैग व स्टेशनरी हेतु प्रति छात्र-छात्रा 1200 रुपए का वितरण किया गया। 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ एमओयू तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने देखा।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर ऐतिहासिक कार्य कर रही है। सरकारी विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं का विकास, स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग तथा मध्यान्ह भोजन जैसी योजनाओं से लाखों बच्चों का भविष्य संवर रहा है। उन्होंने कहा कि मिशन कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों का स्वरूप पूरी तरह बदल रहा है, जिससे बच्चों को बेहतर एवं प्रेरणादायक शिक्षण वातावरण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक दिन विश्वगुरु बनेगा। लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक बालक और बालिका गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदू पाठक ने कहा कि शिक्षित समाज ही समृद्ध प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला है। बच्चे, प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर ये खबर भी पढ़े : यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम नहीं, बल्कि एक सशक्त एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है। हम सभी का दायित्व है कि कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे। प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं के साथ साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
जनपद में कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश सिंह गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन के साथ किया वही कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से कार्ड का वितरण भी किया गया तथा स्कूली छात्र-छात्राओं को बैग आदि का वितरण भी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा किया गया। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने परिसर में लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर उसे सराहा। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से बेसिक शिक्षा परिषद के जनपद के लगभग 2200 शिक्षक व उनके परिवारजन, डीबीटी के माध्यम से जनपद के दो लाख 22 हजार 45 बच्चों को यूनिफार्म, जूता, मोज़ा, स्वेटर, बैग व स्टेशनरी हेतु प्रति छात्र-छात्रा 1200 रुपए का वितरण किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित संविलियन विद्यालय आमगांव जगत की प्रधानाध्यापक संगीता शर्मा को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। कार्यक्रम बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयो के शिक्षक, अधिकारी व छात्र छात्राएं मौजद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शादीशुदा को जिंदा जलाने के आरोप में उम्रकैद की सजा पाने वाले तिल्लूका उर्फ मनोज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

थाना महुली कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा  सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप...
उत्तर प्रदेश 
थाना महुली कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा  सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

कीटनाशक दवाओ की जांच हेतु  औचक छापामार की कार्यवाही संपादित की गई

संत कबीर नगर । जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा आकस्मिक छापे...
उत्तर प्रदेश 
कीटनाशक दवाओ की जांच हेतु  औचक छापामार की कार्यवाही संपादित की गई

उत्तर प्रदेश

पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शादीशुदा को जिंदा जलाने के आरोप में उम्रकैद की सजा पाने वाले तिल्लूका उर्फ मनोज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

थाना महुली कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा  सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप...
उत्तर प्रदेश 
थाना महुली कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा  सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी