जन्मदिवस पर डॉ उर्मिलेश की प्रतिमा पर जनमानस ने दी श्रद्धांजलि
बदायूं। बदायूं क्लब बदायूं द्वारा आज क्लब मे श्री राममूर्ति मेडिकल कॉलेज के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा ज़िलाध्यक्ष राजीव गुप्ता मुख्य अतिथि रहे जबकि मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंघला विशिष्ट अतिथि रहीं, बदायूं क्लब सभागार मे ह्दय, नाक, कान, गला रोग स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन क्लब सभागार में किया गया। शिविर में जनमानस ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। बदायूँ क्लब के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। वरिष्ठ ह्दय रोग चिकित्सक डॉ. दीपेश अग्रवाल, एवं नाक कान गला रोग चिकित्सक डॉ. शुभम अग्रवाल, सामान्य मेडिसिन रोग विशेषज्ञ डॉ शुभ्रा अग्रवाल, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ आरुषि अग्रवाल ने गहनता से परीक्षण किया, रोगियों की फ्री जांच और दवा भी दी गयी,शिविर शिविर में कुल 112 रोगियों की जरुरी जांच भी निःशुल्क की गयी। इससे पूर्व सभी अतिथियों और सदस्यों द्वारा डॉ उर्मिलेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, और क्लब परिसर मे पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा श्रद्धेय डॉ उर्मिलेश जैसी पुण्यात्मा की अमृत जयंती पर जनमानस के हित के क्लब का यह प्रयास सराहनीय है। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंघला ने डॉ उर्मिलेश को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से आमजन की सेवा करना सच्ची मानव सेवा है। इस अवसर पर डॉ. अक्षत अशेष, राममूर्ति कॉलेज मार्केटिंग मैनेजर नितिन रस्तोगी, श्याम जी शर्मा, मंजुल शंखधार, डॉ सोनरूपा विशाल, ऋचा अशेष, कमला माहेश्वरी, डॉ मधू गौतम, डॉ भास्कर शर्मा, ज्ञाननंद पाण्डेय, दीपक सक्सेना, रविंद्र मोहन सक्सेना, मनीष सिंघल, संजय रस्तोगी, रूपेंद्र सिंह लाम्बा, नितिन गुप्ता, आलोक पाठक, डॉ रामबहादुर व्यथित, डॉ शैलेन्द्र कबीर, संजीव आर्य रूप, नरेश शंखधार, राहुल चौबे, आदित्य श्रोत्रिय, इक़बाल असलम, पंकज शर्मा, नितेश वार्ष्णेय, विनीत शर्मा, प्रशांत दीक्षित, रुपाली वैश्य, निशि गुप्ता, सुशील शर्मा आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
