जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ पांच बदमाश गिरफ्तार, 8 तमंचे, देसी रिवॉल्वर और दो बाइक बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जलालपुर और केराकत थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। आरोपिताें के कब्जे से आठ तमंचे, एक देसी रिवॉल्वर, कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

क्षेत्राधिकारी केराकत अजय कुमार राय ने मंगलवार को बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। केराकत पुलिस टेकूरीडीह के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच संदिग्ध पुलिस को देखकर पराऊगंज की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही जलालपुर पुलिस ने भी घेराबंदी कर दी। थोर बिंदे-टेकूरी मार्ग पर दोनों ओर से पुलिस टीम को देखकर आरोपिताें ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी।

बारिश और हवा का कहर, खंभे पर गिरा पेड़ और 50 गांवों में घंटों बिजली ठप ये खबर भी पढ़े : बारिश और हवा का कहर, खंभे पर गिरा पेड़ और 50 गांवों में घंटों बिजली ठप

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सोनल वर्मा पुत्र संतोष वर्मा निवासी बीरमपुर, थाना केराकत के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने सभी पांच आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोिपत में सोनल वर्मा पुत्र संतोष वर्मा, निवासी बीरमपुर, थाना केराकत (घायल)राजेश्वर पाण्डेय पुत्र नेहरू पाण्डेय, निवासी एकौना, थाना गौराबादशाहपुर,अवनीश गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता, निवासी बीरमपुर, थाना केराकत बाबी कुमार पुत्र रामकुमार, निवासी मकसुदा मंडी, जालंधर (पंजाब)रंजीत कुमार पुत्र रवि कुमार, निवासी रतन नगर, जालंधर (पंजाब) पुलिस ने बताया कि सोनल वर्मा के खिलाफ पहले से लूट, जालसाजी, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपिताें के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपिताें के विरुद्ध संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।-

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ग्राम प्रधानों के स्थान पर प्रशासक नियुक्ति के आदेश पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

लखनऊ, 7 जुलाई। उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधानों के स्थान पर प्रशासक नियुक्त किए जाने के...
उत्तर प्रदेश 

Wayanad टनल प्रोजेक्ट हादसा: मरने वालों की संख्या बढ़कर 2, 7 लोग अब भी लापता

वायनाड : केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन टनल परियोजना पर हुए मडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 2...
राज्य 
Wayanad टनल प्रोजेक्ट हादसा: मरने वालों की संख्या बढ़कर 2, 7 लोग अब भी लापता

फुरसतगंज में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फुरसतगंज में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ पांच बदमाश गिरफ्तार, 8 तमंचे, देसी रिवॉल्वर और दो बाइक बरामद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जलालपुर और केराकत थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात हुई मुठभेड़...

तार चोर गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार, दो घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह...