तार चोर गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार, दो घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरोह के पास से भारी मात्रा में कटिंग हुआ तार, प्रयोग में लाने वाले उपकरण और गाड़ी बरामद की गई है। मंगलवार को हुई इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि तीन से पूछताछ चल रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा रोहन चौरसिया ने बताया कि 7 जुलाई को सूचना मिली कि एक गिरोह थाना खेकड़ा क्षेत्र में बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुबारिकपुर के जंगल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया।

लात-घूंसों और करछी से मासूम की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा ये खबर भी पढ़े : लात-घूंसों और करछी से मासूम की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नवीन उर्फ नीटू और हिमांशु तोमर घायल हो गए, जबकि तीन अन्य आरोपियों को घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में फरमान (27) निवासी गाजियाबाद, कय्यूम (42), सारिक (21), नवीन उर्फ नीटू (40) निवासी मेरठ और हिमांशु तोमर (22) निवासी गाजियाबाद शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ईको गाड़ी, करीब चार क्विंटल चोरी का तार, तार काटने के उपकरण, दो अवैध तमंचे (.312 व .315 बोर), चार जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय का कहना है की तार चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस टीम लगाई गई थी। एक गिरोह पुलिस के हाथ लगा है जिससे पूछताछ जारी है। पता लगाया जा रहा है कि यह तार चोरी कर कहां - कहाँ बेचते थे और इन चोरियों में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ग्राम प्रधानों के स्थान पर प्रशासक नियुक्ति के आदेश पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

लखनऊ, 7 जुलाई। उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधानों के स्थान पर प्रशासक नियुक्त किए जाने के...
उत्तर प्रदेश 

Wayanad टनल प्रोजेक्ट हादसा: मरने वालों की संख्या बढ़कर 2, 7 लोग अब भी लापता

वायनाड : केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन टनल परियोजना पर हुए मडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 2...
राज्य 
Wayanad टनल प्रोजेक्ट हादसा: मरने वालों की संख्या बढ़कर 2, 7 लोग अब भी लापता

फुरसतगंज में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ पांच बदमाश गिरफ्तार, 8 तमंचे, देसी रिवॉल्वर और दो बाइक बरामद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जलालपुर और केराकत थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात हुई मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ पांच बदमाश गिरफ्तार, 8 तमंचे, देसी रिवॉल्वर और दो बाइक बरामद

तार चोर गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार, दो घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह...