हमीरपुर : पुरानी सलैब तोड़ते समय छत भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर दो लोग घायल
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम झलोखर में मंगलवार को एक मकान की पुरानी सलैब तोड़ते समय अचानक छत भरभराकर गिर गई। हादसे में घर के दो युवक मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए।
घायलों की पहचान अखिलेश पुत्र रामप्रकाश (35) तथा विनीत पुत्र अनिल (22) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
ये खबर भी पढ़े : प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती : अजय रायघायल युवकों की बहन प्रीति ने बताया कि मकान की पुरानी सलैब (छत) तोड़ने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक पूरी छत गिर गई, जिससे यह हादसा हो गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों का उपचार जारी है।
सीओ सदर यशपाल सिंह ने बताया कि एक मकान का पुराना हिस्सा तोड़ते समय छत अचनक टूट गई। इस हादसे में दो लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जाँच कराई जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
