वन महोत्सव: विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। प्रदेश में 01 जुलाई से 07 जुलाई तक मनाए जा रहे वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को सामाजिक वानिकी प्रभाग, बदायूं द्वारा तहसील बदायूं, सहसवान, दातागंज एवं बिसौली के विभिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

तहसील बदायूं के अंतर्गत पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बदायूं में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अमिता आलोक ने वनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्राएं एवं बदायूं रेंज का स्टाफ उपस्थित रहा। बिसौली रेंज के अंतर्गत संविलियन विद्यालय हर्रायपुर, तहसील बिसौली में वन महोत्सव जन अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र प्रताप यादव, धर्मपाल सिंह, ग्राम प्रधान हर्रायपुर, प्रधानाचार्य कुंवर सेन, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं रेंज स्टाफ ने सहभागिता की तथा पौधारोपण किया। सहसवान रेंज के अंतर्गत तहसील बिल्सी स्थित महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिल्सी में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिल्सी विधायक के प्रतिनिधि नवनीत शाक्य ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्र छात्राएं एवं वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। दातागंज तहसील के अंतर्गत ग्राम उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर, धीरपुर में वन महोत्सव जन अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार द्वारा आम के पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राएं एवं वन विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग ने जनपदवासियों से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

आशियाना पुलिस  बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपए बरामद ये खबर भी पढ़े : आशियाना पुलिस  बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपए बरामद

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

विकास के साथ विरासत को संजोना भी उतना ही जरूरी : मुख्यमंत्री योगी

कहा- राष्ट्र निर्माण में महापुरुषों के आदर्श नई पीढ़ी का करेंगे मार्गदर्शन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विकास के साथ विरासत को संजोना भी उतना ही जरूरी : मुख्यमंत्री योगी

पीओके के हालात पर लंदन में विरोध प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील

लंदन। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कथित दमन और सुरक्षा बलों की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को...
अंतर्राष्ट्रीय 
पीओके के हालात पर लंदन में विरोध प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील

नौसेना के बेड़े में शामिल होगा स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना को 11 जुलाई को एक और अत्याधुनिक स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि (एफ-38) मिलने जा रहा है।...
राष्ट्रीय 
नौसेना के बेड़े में शामिल होगा स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि

कांग्रेस का बड़ा ऐलान: एनएसयूआई में चुनाव बहाल, बनेगा एजुकेशन चार्टर

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को एनएसयूआई चुनावों की बहाली की घोषणा की। राज्यवार सदस्यता अभियान से इसकी शुरुआत होगी...
राष्ट्रीय 
कांग्रेस का बड़ा ऐलान: एनएसयूआई में चुनाव बहाल, बनेगा एजुकेशन चार्टर

छत्तीसगढ़: मानसून तैयारी, बिजली, एचपीवी टीकाकरण और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

जांजगीर-चांपा। जिले में मानसून के मद्देनजर प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: मानसून तैयारी, बिजली, एचपीवी टीकाकरण और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

उत्तर प्रदेश

विकास के साथ विरासत को संजोना भी उतना ही जरूरी : मुख्यमंत्री योगी

कहा- राष्ट्र निर्माण में महापुरुषों के आदर्श नई पीढ़ी का करेंगे मार्गदर्शन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विकास के साथ विरासत को संजोना भी उतना ही जरूरी : मुख्यमंत्री योगी

निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ...
उत्तर प्रदेश 
निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार

पर्यावरण संरक्षण के लिए मेंहदावल तहसील में पुलिस अधीक्षक ने किया पौधरोपण, दिया जागरूकता संदेश

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आज तहसील मेंहदावल परिसर में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण के लिए मेंहदावल तहसील में पुलिस अधीक्षक ने किया पौधरोपण, दिया जागरूकता संदेश

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नवनिर्मित 'जिम' का फीता काटकर किया गया भव्य उद्घाटन

संत कबीर नगर, पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, फिट और ऊर्जावान बनाए रखने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नवनिर्मित 'जिम' का फीता काटकर किया गया भव्य उद्घाटन