विकास के साथ विरासत को संजोना भी उतना ही जरूरी : मुख्यमंत्री योगी

प्रेरणा स्थल पर अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अशोक सिंघल की प्रतिमाओं का किया अनावरण

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कहा- राष्ट्र निर्माण में महापुरुषों के आदर्श नई पीढ़ी का करेंगे मार्गदर्शन

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को संगम नगरी प्रयागराज के यमुना तट स्थित कालीघाट के प्रेरणा स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि "आज विकास के साथ-साथ अपनी विरासत को भी संजोने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और विरासत को साथ लेकर चलने की जो सोच है, प्रयागराज नगर निगम ने प्रेरणा स्थल के माध्यम से उसे साकार करने का सराहनीय कार्य किया है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और अशोक सिंघल का पूरा जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की यह धरती देश के राजनीतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक इतिहास की महत्वपूर्ण धरोहर रही है और प्रेरणा स्थल इस विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

खाद्य प्रसंस्करण से रोजगार की राह 11 न्याय पंचायतों में प्रशिक्षण ये खबर भी पढ़े : खाद्य प्रसंस्करण से रोजगार की राह 11 न्याय पंचायतों में प्रशिक्षण

कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', सांसद प्रवीण पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, अशोक बाजपेई, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल, डॉ कीर्तिका अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बी.के.सिंह, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ला, अमरनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले— प्रेरणा स्थल राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रयागराज का प्रेरणा स्थल राष्ट्रवादी विचारधारा और भारत की सांस्कृतिक विरासत का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास और विरासत को समान महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणा स्थलों से युवाओं को महापुरुषों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से प्रेरणा मिलेगी।

महापौर गणेश केसरवानी ने जताया आभार

महापौर गणेश केसरवानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि प्रयागराज के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्वरूप को और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से प्रेरणा स्थल का विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि महापुरुषों के विचार समाज तक पहुंचें और युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे।

एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने बताया ऐतिहासिक पहल

एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रेरणा स्थल केवल प्रतिमाओं का परिसर नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और प्रेरणा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि यहां स्थापित महापुरुषों का जीवन समाज को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उपस्थित होकर तीनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 अगस्त 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

जयपुर। आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सरकारी सचिवालय परिसर स्थित राज्य चुनाव...
राजस्थान 
राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

मेष- दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी में खाद्य प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिली...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

भोपाल। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी अलग-अलग मौसमी विद्युत मांग का लाभ उठाते हुए बिजली संसाधनों के बेहतर...
मध्य प्रदेश 
एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन...
उत्तर प्रदेश 
चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान