खाद्य प्रसंस्करण से रोजगार की राह 11 न्याय पंचायतों में प्रशिक्षण
11 न्याय पंचायतों में लगेंगे निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर
रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
- प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार का भी मिलेगा अवसर
बिजनौर। ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राजकीय फल संरक्षण केन्द्र एवं प्रशिक्षण केन्द्र, बिजनौर की ओर से मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में दो दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण शिविर जनपद की 11 न्याय पंचायतों की ग्राम सभाओं में न्याय पंचायत स्तर पर लगाए जाएंगे।
योजना के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित कर रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण के उपरांत इच्छुक लाभार्थियों के प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे तथा पात्र लाभार्थियों को अधिकतम एक लाख रुपये तक का अनुदान मशीन उपकरणों पर दिए जाने की व्यवस्था है।
ये खबर भी पढ़े : प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षणफल-सब्जियों से उत्पाद बनाने का मिलेगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों द्वारा फल एवं सब्जी आधारित विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सॉस, कैचप, फ्रूट जूस, कैंडी, पेठा, मुरब्बा, जैम, पापड़, बड़ी, अचार और आलू चिप्स आदि बनाने की जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षणार्थियों को लेखन सामग्री, प्रयोगात्मक सामग्री तथा जलपान की व्यवस्था भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक कार्यक्रम में 30 लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी 30 प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
21 वर्ष या अधिक आयु वाले कर सकेंगे आवेदन
प्रशिक्षण में शामिल होने के इच्छुक महिला एवं पुरुष, जिनकी आयु 21 वर्ष या उससे अधिक है और जो साक्षर हैं, आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने आधार कार्ड एवं शैक्षिक प्रमाण पत्र की फोटो प्रति के साथ एक फोटोग्राफ लगाकर आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा।
प्रशिक्षण में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए प्रभारी, राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, बिजनौर के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। कार्यालय निकट विकास भवन, बिजनौर में स्थित है। संपर्क के लिए 9410498306 एवं 9761600882 मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों से इस अवसर का लाभ उठाकर खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने की अपील की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
