प्रयागराज : चेन लूटकांड में तीन आरोपित गिरफ्तार, तमंचे और बाइक बरामद
-शिवकुटी पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, आरोपियों के कब्जे से पीली धातु की चेन भी मिली
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित शिवकुटी थाना की पुलिस और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने चेन लूट का खुलासा करते हुए शुक्रवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पीली धातु की चेन, दो अवैध 12 बोर के तमंचे, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में कौशाम्बी जनपद के संदीपनघाट थाना क्षेत्र के बदनपुर घाट नरवर पट्टी गांव निवासी अंकित कुमार इसके गांव के ही निवासी सनुज कुमार , करारी थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव निवासी रामजाने पुत्र हरिश्चन्द्र है।
ये खबर भी पढ़े : डीएम ने कुंभी में बलराम चीनी मिल्स लिमिटेड द्वारा बायोपॉलिमर संयंत्र का किया निरीक्षणतीनाें के खिलाफ शिवकुटी थाना में मुकदमा दर्ज आरोपिताें की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार काे सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपिताेंं को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर तीनाें अपराधियाें के खिलाफ धाराए बढ़ाई गई है।
पुलिस उपायुक्त नगर ने बताया कि शिवकुटी पुलिस और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने वांछित तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपिताें से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
