नौसेना के बेड़े में शामिल होगा स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि

11 जुलाई को विशाखापत्तनम में होगी कमीशनिंग, आत्मनिर्भर रक्षा को नई मजबूती मिलेगी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना को 11 जुलाई को एक और अत्याधुनिक स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि (एफ-38) मिलने जा रहा है। विशाखापत्तनम में आयोजित समारोह में इसे औपचारिक रूप से नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा। प्रोजेक्ट-17ए श्रृंखला का यह छठा युद्धपोत भारत की बढ़ती समुद्री शक्ति, रक्षा आत्मनिर्भरता और स्वदेशी तकनीकी क्षमता का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जा रहा है। 

महेंद्रगिरि का डिजाइन भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है, जबकि इसका निर्माण मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने किया है। युद्धपोत में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है, जिससे 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को भी मजबूती मिली है।

देश की सुरक्षा को मिलेगा नया बल, 52 हजार करोड़ से बढ़ेगी तीनों सेनाओं की ताकत   ये खबर भी पढ़े : देश की सुरक्षा को मिलेगा नया बल, 52 हजार करोड़ से बढ़ेगी तीनों सेनाओं की ताकत  

यह स्टील्थ फ्रिगेट आधुनिक मिसाइल प्रणालियों, उन्नत इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, अत्याधुनिक सेंसर, पनडुब्बी रोधी हथियारों और एकीकृत कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है। स्टील्थ तकनीक के कारण यह दुश्मन के रडार पर बेहद कम दिखाई देता है, जिससे युद्ध के दौरान इसे महत्वपूर्ण सामरिक बढ़त मिलती है। 

महेंद्रगिरि में कंबाइंड डीजल आॅर गैस (सीओडीओजी) प्रणोदन प्रणाली लगाई गई है, जिससे यह लंबी समुद्री तैनाती के दौरान ईंधन की बचत करते हुए प्रभावी संचालन कर सकता है और आवश्यकता पड़ने पर तेज गति भी हासिल कर सकता है। यह युद्धपोत दुश्मन के लड़ाकू विमान, मिसाइल और पनडुब्बियों से एक साथ मुकाबला करने में सक्षम है।

नौसेना के अनुसार महेंद्रगिरि केवल युद्ध अभियानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मानवीय सहायता एवं आपदा राहत, खोज एवं बचाव अभियान, समुद्री सुरक्षा गश्त और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मिशनों में भी अहम भूमिका निभाएगा। पूर्वी घाट की महेंद्रगिरि पर्वतमाला के नाम पर रखा गया यह युद्धपोत आने वाले वर्षों में हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के सामरिक हितों की रक्षा, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और नौसेना की परिचालन क्षमता को नई ऊंचाई देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीएम के जनता दरबार में मिले पीड़ित आउटसोर्स कर्मी, तबादले को लेकर लगाई गुहार

लखनऊ। परिवहन विभाग के संभागीय व परिवहन कार्यालयों में डीएल संबंधी कामकाज के लिये विभिन्न प्रमुख प्राइवेट कंपनियों द्वारा लगाये...
उत्तर प्रदेश 
सीएम के जनता दरबार में मिले पीड़ित आउटसोर्स कर्मी, तबादले को लेकर लगाई गुहार

दो माह से नलकूप खराब,100 बीघे में धान की रोपाई पर संकट, समाधान दिवस में प​हुंची शिकायत 

मोहनलालगंज। मगटइया गांव में पिछले दो माह से राजकीय नलकूप संख्या-41 खराब पड़ा है। इससे करीब 70 से 80 किसानों...
उत्तर प्रदेश 
दो माह से नलकूप खराब,100 बीघे में धान की रोपाई पर संकट, समाधान दिवस में प​हुंची शिकायत 

बिजली विभाग की हेल्पडेस्क पर एक माह से लटका ताला, उपभोक्ता परेशान

मोहनलालगंज। राजधानी में बिजली विभाग की वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए...
उत्तर प्रदेश 
बिजली विभाग की हेल्पडेस्क पर एक माह से लटका ताला, उपभोक्ता परेशान

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, चंपत राय के बाद कृष्ण मोहन को मिली जिम्मेदारी

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, चंपत राय के बाद कृष्ण मोहन को मिली जिम्मेदारी

पुण्यतिथि पर जगजीवन राम को किया याद 

   लखनऊ।  पूर्व उपप्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर रविवार को कांग्रेस मुख्यालय मेंं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन...