मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: बंधी में नहाने गया 20 वर्षीय युवक डूबा, 6 घंटे बाद मिला शव
नहाते समय युवक डूबा, दोस्तों की कोशिश भी नहीं बचा सकी जान।
- मीरजापुर के बरबटा बंधी में हुआ हादसा।
- स्नान के दौरान 20 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबा।
- दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा सके।
मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र के चितौली गांव के मछहां मजरा स्थित बरबटा बंधी में बुधवार को स्नान के दौरान डूबे युवक का शव करीब छह घंटे बाद एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
चितौली गांव निवासी 20 वर्षीय आरिफ अंसारी अपने दो दोस्तों के साथ सुबह करीब 10 बजे बरबटा बंधी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोनों युवक गांव पहुंचकर शोर मचाए, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पुलिस पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। दोपहर करीब दो बजे पहुंची टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब चार बजे युवक का शव बरामद कर लिया।
आरिफ अंसारी अविवाहित था। वह दो बहनों और दो भाइयों में चौथे स्थान पर था। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
