पुण्य तिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर

चन्द्रशेखर सत्ता की ओर देखने वाले नेता नहीं थे - प्रोफेसर चितरंजन मिश्र

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी 19 वीं पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब सभागार में याद किया गया। चन्द्रशेखर जन्म शती समारोह समिति के संयोजक डॉ. हरीओम श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उनके विविध राजनीतिक जीवन के पक्षों पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रोफेसर चितरंजन मिश्र ने कहा कि चन्द्रशेखर सत्ता की ओर देखने वाले नेता नहीं थे। वे चाहते तो आपातकाल के दौरान गिरफ्तारी से बच सकते थे किन्तु तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रस्ताव को ठुकराकर उन्होने जेल जाने का रास्ता चुना। समाजवाद को लेकर सदैव वे निर्भीक रहे और उसके लिये प्रधानमंत्री होते हुये भी टकराव किया। जनतापार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी वे सदैव सादगी पसन्द रहे। उन्होने सत्ता के लिये कभी समझौता नहीं किया।
विशिष्ट अतिथि शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के पूर्व प्राचार्य  डॉ. रघुवंशमणि त्रिपाठी ने चन्द्रशेखर जी के जीवन के विविध पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला।  कहा कि सीधे-सरल स्वभाव वाले चंद्रशेखर ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। हालांकि पीएम के रूप में उनका कार्यकाल काफी छोटा रहा। युवा तुर्क के नाम से मशहूर पूर्व पीएम चंद्रशेखर का 17 अप्रैल को जन्म हुआ था।  वह पहले ऐसे नेता थे, जिन्होंने सीधे प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि भारत के 8 वें प्रधानमंत्री रहे चंद्रशेखर का ने  कभी भी राजनीतिक अस्पृश्यता और असहिष्णुता के फेर में नहीं रहे। उनको राजनीति का अजातशत्रु कहा जाता था। आज जब सत्ता के लिये हर स्तर पर समझौता का दौर चल रहा है वे अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहे।कार्यक्रम के दौरान डॉ. हरीओम श्रीवास्तव ने वर्तमान स्थितियों को लेकर एक प्रस्ताव रखा। इसे राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भेजा जायेगा।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, अम्बिका सिंह, राम सिंह, अजय सिंह, अखण्ड, राजकुमार पाण्डेय, अनिल कुमार सिंह, दीवान चन्द पटेल, मयंक श्रीवास्तव, सिराज अहमद खान, दीवान चन्द पटेल आदि ने पुण्य तिथि पर चन्द्रशेखर को नमन् करते हुये 1977 से आठ बार बलिया के सांसद रहे चंद्रशेखर 1984 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद बलिया में लोकसभा का चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ पत्रकार हरीश पाल ने कहा कि वह एक ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने युवा साथियों के जरिए देश को समाजवादी दिशा में ले जाने का काम किया था। फिर वह जयप्रकाश नारायण के साथ आकर खड़े हो गए, जिसकी कीमत उनको जेल जाकर चुकानी पड़ी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप स डा.े अनिल कुमार श्रीवास्तव, श्रवण कुमार सिंह, सुधाकर शाही, प्रहलाद गुप्ता, चन्द्रिका यादव, मंगल नेता, वशिष्ठ गोयल, संजय, राजाराम यादव, डा. सत्येन्द्र सिंह, डा. संदीप मौर्य, डा. राजेश श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।  

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

संत कबीर नगर,   08 जुलाई 2026(सू0वि0)। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता बैठक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात, बदायूं में देखा गया लाइव प्रसारण

   बदायूं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 12 लाख शिक्षक एवं उनके परिवारों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात, बदायूं में देखा गया लाइव प्रसारण

एडीएम की अध्यक्षता में सी0एफ0सी0 क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, जुलाई 2026(सू0वि0)।* जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में जनपद में...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में सी0एफ0सी0 क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।

दर्दनाक सड़क हादसा: NH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

सुपौल के NH-27 पर हुआ भीषण सड़क हादसा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत। दो युवक...
बिहार 
दर्दनाक सड़क हादसा: NH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत गिरने का हादसा। 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका। पांच लोगों को...
महाराष्ट्र 
बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

संत कबीर नगर,   08 जुलाई 2026(सू0वि0)। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता बैठक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात, बदायूं में देखा गया लाइव प्रसारण

   बदायूं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 12 लाख शिक्षक एवं उनके परिवारों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात, बदायूं में देखा गया लाइव प्रसारण

एडीएम की अध्यक्षता में सी0एफ0सी0 क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, जुलाई 2026(सू0वि0)।* जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में जनपद में...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में सी0एफ0सी0 क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।

5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’