सीडीए एकेडमी के 16 वें स्थापना दिवस पर रोपे एक पेड़ मां के नामः दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - सीडीए एकेडमी, चंद्रनगर मथौली बनकटी के 16 वें स्थापना दिवस पर  विद्यालय प्रबंधक अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इं.  अरविंद पाल के संयोजन में  ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी डीएफओ डॉ. शिरीन एवं वन क्षेत्राधिकारी शकील अहमद ने नगर पंचायत बनकटी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालय परिसरों में विभिन्न प्रजातियों के आम के  पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।वृक्षारोपण कार्यक्रम सीडीए एकेडमी, चंद्रनगर मथौली, एच.आर. उपाध्याय इंटर कॉलेज (बनकटी), रियासत इंटर कॉलेज (पंखोबारी), आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (कथरुआ) तथा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य और प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इं. अरविंद पाल ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृत्व, प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सशक्त संकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल होगा। कार्यक्रम में बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक से ई. अरविन्द पाल  ने शिकायत किया कि यहां नेटवचर्क नहीं मिलता। उन्होने कहा कि भद्रेश्वरनाथ और बनकटी में शीघ्र बीटीएस स्थापित करा दिया जायेगा जिससे नेटवर्क की समस्या दूर होगी।
डॉ. अरुणा पाल ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। कहा कि छात्रों को भी निरन्तर पौधरोपण के लिये प्रेरित करने के साथ ही उन्हें पर्यावरण की जानकारी दिया जाता है।
इस अवसर पर रवि चंद्र पाण्डेय, अश्वनी उपाध्याय, रामायण सिंह, अनिल मौर्य, सुग्रीव पाल, विवेकानन्द शुक्ला, रमेश अग्रहरि, बाबूराम       चौधरी, सुशील त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय, पवन, विद्यानन्द, परमात्मा यादव, राजेन्द्र यादव, रामजीत यादव, राम मोहन पाल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक,  शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात, बदायूं में देखा गया लाइव प्रसारण

   बदायूं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 12 लाख शिक्षक एवं उनके परिवारों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात, बदायूं में देखा गया लाइव प्रसारण

एडीएम की अध्यक्षता में सी0एफ0सी0 क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, जुलाई 2026(सू0वि0)।* जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में जनपद में...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में सी0एफ0सी0 क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।

दर्दनाक सड़क हादसा: NH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

सुपौल के NH-27 पर हुआ भीषण सड़क हादसा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत। दो युवक...
बिहार 
दर्दनाक सड़क हादसा: NH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत गिरने का हादसा। 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका। पांच लोगों को...
महाराष्ट्र 
बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात, बदायूं में देखा गया लाइव प्रसारण

   बदायूं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 12 लाख शिक्षक एवं उनके परिवारों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात, बदायूं में देखा गया लाइव प्रसारण

एडीएम की अध्यक्षता में सी0एफ0सी0 क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, जुलाई 2026(सू0वि0)।* जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में जनपद में...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में सी0एफ0सी0 क्लस्टर परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।

5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने श्री रामलला के किये दर्शन

अयोध्या । फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अयोध्या में अपनी आने वाली फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले बुधवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने श्री रामलला के किये दर्शन