बेहजम का सामुदायिक शौचालय डेढ़ साल से बंद,कागजों में लाखों का रखरखाव,धरातल पर बदहाली

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ दिखावा बनकर रह गया

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

प्रदीप मिश्रा

बेहजम-खीरी,08 जुलाई(तरुणमित्र)। एक ओर सरकार स्वच्छ भारत मिशन और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत साफ-सफाई और बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं का दावा कर रही है, वहीं बेहजम ब्लॉक मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत का सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय पिछले करीब डेढ़ वर्ष से बंद पड़ा है। हालत यह है कि शौचालय के मुख्य द्वार पर सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक संचालन का समय लिखा है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ दिखावा बनकर रह गया है।
 
शौचालय के बाहर गंदगी, कूड़े के ढेर और झाड़ियां जमा हैं। इससे कस्बे में आने वाले राहगीरों, व्यापारियों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें खुले स्थानों या अस्पताल परिसर के आसपास शौच के लिए जाना पड़ता है, जो स्वच्छता अभियान के दावों पर सवाल खड़े करता है।
 
मलिकपुर निवासी जाहिद खान ने बताया कि सामुदायिक शौचालय करीब डेढ़ वर्ष से बंद है। वहीं दुकानदार प्रमोद कुमार ने कहा कि उनकी दुकान शौचालय के पास होने के बावजूद सुविधा न मिलने से उन्हें आवश्यकता पड़ने पर करीब दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
 
शौचालय की केयरटेकर रेणु देवी ने बताया कि उन्हें सरकार से ₹6,000 प्रतिमाह मानदेय मिलता है, लेकिन शौचालय के रखरखाव के लिए निर्धारित ₹3,000 प्रतिमाह की राशि कभी उपलब्ध नहीं कराई गई। उनका कहना है कि बिना बजट के साफ-सफाई और मरम्मत कराना संभव नहीं है।
 
वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी दिलीप भार्गव का कहना है कि केयरटेकर द्वारा रखरखाव संबंधी बिल प्रस्तुत नहीं किए गए, इसलिए भुगतान नहीं किया गया। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी अभिलेखों में हर माह रखरखाव का खर्च दर्ज किया जाता है,जबकि मौके पर शौचालय बंद और बदहाल पड़ा है।
 
संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का किया गया शुभारंभ।

संत कबीर नगर, 08 जुलाई 2026 (सूचना विभाग)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान *मुख्यमंत्री शिक्षक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का किया गया शुभारंभ।

शिक्षकों को बड़ा तोहफा: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, मिलेगा मुफ्त इलाज

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ। शिक्षक और शिक्षा कार्मिक परिवार सहित ले सकेंगे लाभ। पांच लाख रुपये तक...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
शिक्षकों को बड़ा तोहफा: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, मिलेगा मुफ्त इलाज

जनप्रतिनिधियों व डीएम ने रैली व जागरुकता वाहन को दिखाई हरी झण्डी

   बदायूं। जनपद में शैक्षिक सत्र 2026-27 अन्तर्गत स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण कार्यक्रम 01 जुलाई से 15 जुलाई तक...