20 साल बाद खत्म हुआ पांचना बांध जल विवाद, दोनों पक्षों में लिखित समझौता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन और राज्य सरकार की सकारात्मक पहल से करौली जिले के पांचना बांध के पानी के वितरण को लेकर दोनों पक्षों में 20 वर्ष पुराने विवाद का समाधान हो गया।

जयपुर के शिक्षा संकुल में हुई समझौता वार्ता के दौरान मंगलवार देर रात ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम की उपस्थिति में लिखित समझौता संपन्न हुआ। सभी जनप्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए सहमति बनाई।

उल्लेखनीय है कि 2100 एमसीएफटी क्षमता के पांचना बांध से लगभग 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है, किंतु वर्ष 2006 के बाद से बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में जल प्रवाह नहीं हो रहा था।

राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज

गुडला सहित क्षेत्र के 21 राजस्व गांव लगातार यह मांग कर रहे थे कि बांध से लिफ्ट सिंचाई परियोजना के माध्यम से उन्हें पानी उपलब्ध कराया जाए, तभी नहरों में जल प्रवाह की अनुमति दी जाए। 20 वर्ष से चली आ रही इस मांग को पूरा करने के लिए अब तक कोई गंभीर प्रयास नहीं किए गए थे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष 2026-27 के बजट में गुडला क्षेत्र के इन 21 राजस्व गांवों को लिफ्ट सिंचाई स्कीम के माध्यम से पानी दिए जाने की घोषणा की थी। इस बजट घोषणा से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना।

इसके बाद नहरों की मरम्मत के लिए 11.50 करोड़ रुपए की लागत से कार्य प्रारंभ किया गया, जो अब पूरा होने की ओर है। आज की चर्चा के दौरान इस योजना के धरातल पर क्रियान्वयन को सुनिश्चित किए जाने के क्रम में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत द्वारा आश्वासन दिया गया।

पत्रकाराें से चर्चा के दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी सकारात्मक सोच के चलते दोनों पक्षों में संवाद के बाद सहमति बनी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने दोनों पक्षों की जायज मांगें मान ली हैं। साथ ही, बांध का पानी छोड़े जाने को लेकर सात दिन के भीतर विभाग तारीख तय कर लेगा। अब नहरी तंत्र का तकनीकी आकलन करते हुए इसकी टेस्टिंग के लिए जल प्रवाह शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों द्वारा सिंचाई क्षेत्र को विकसित करने तथा कमांड क्षेत्र के भीतर लिफ्ट योजना के माध्यम से सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर भी शीघ्र कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया है।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने राज्य सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए सभी पक्षों से नहरों में जल प्रवाह शीघ्र प्रारंभ किए जाने का आग्रह किया।

वहीं मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने दो दशक पुराने इस विवाद को सुलझाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपस्थित किसानों को आपसी सहयोग, समन्वय और सौहार्द बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया।

बैठक में उपस्थित अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग राजस्थान जयपुर अभय कुमार, ए.डी.जी.पी. डायरेक्टर आरपीए संजीव नार्जरी, शासन सचिव ग्रामीण विकास विभाग कृष्ण कुणाल, महानिरीक्षक भरतपुर कैलाश चन्द बिश्नोई.

 संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया, मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग भुवन भास्कर तथा जिला कलेक्टर करौली एवं सवाई माधोपुर, पुलिस अधीक्षक करौली एवं सवाई माधोपुर ने परियोजना में उत्पन्न गतिरोध के समाधान से जुड़े सभी पहलुओं तथा राज्य सरकार द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया।

इस अवसर पर गुडला संघर्ष समिति, ग्रामोत्थान संस्था एवं गंभीर नदी जल बचाओ समिति के प्रतिनिधियों ने भी दो दशक पुरानी समस्या का समाधान करने पर भजनलाल सरकार का आभार व्यक्त किया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

नई दिल्ली। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर और बस की टक्कर में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है...
राष्ट्रीय 
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

दिवाली, हनुक्का और क्वांजा पर अमेरिकी डाक सेवा जारी करेगी विशेष स्टाम्प सीरीज

वाशिंगटन: अमेरिकी डाक सेवा (यूएस पोस्टल सर्विस ) ने इस साल हिन्दू त्योहार दीपावली पर डाक टिकट जारी करने की...
अंतर्राष्ट्रीय 
दिवाली, हनुक्का और क्वांजा पर अमेरिकी डाक सेवा जारी करेगी विशेष स्टाम्प सीरीज

बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और उत्तर से दक्षिण बंगाल तक लगातार बारिश का दौर जारी...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी

पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में चील्ह पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी, कूटरचित...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार

हाईकोर्ट के आदेश पर परिवहन विभाग ने अवैध पार्किंग के विरुद्ध चलाया अभियान

लखनऊ। मंगलवार हाईकोर्ट के आदेश पर परिवहन विभाग ने कामता चौराहे से पॉलिटेक्निक एवं चिनहट चौराहे तक अनाधिकृत संचालन एवं...
हाईकोर्ट के आदेश पर परिवहन विभाग ने अवैध पार्किंग के विरुद्ध चलाया अभियान

उत्तर प्रदेश

पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में चील्ह पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी, कूटरचित...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार

शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपित दबोचे

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कोतवाली देहात पुलिस ने शादी कराने का झांसा देकर ठगी एवं जबरन वसूली करने...
उत्तर प्रदेश 
शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपित दबोचे

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

-दूसरे राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवागमन, सुरक्षा और प्रवास की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी