दिवाली, हनुक्का और क्वांजा पर अमेरिकी डाक सेवा जारी करेगी विशेष स्टाम्प सीरीज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाशिंगटन: अमेरिकी डाक सेवा (यूएस पोस्टल सर्विस ) ने इस साल हिन्दू त्योहार दीपावली पर डाक टिकट जारी करने की घोषणा की है। इसमें ह्यूस्टन में रहने वालीं संगीता भूटाडा की बनाई रंगोली की आकृति है। यूएस पोस्टल सर्विस की वेबसाइट पर यह घोषणा 29 जून को की गई।

विवरण के अनुसार, दीपावली हिन्दू कैलेंडर के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। शरद ऋतु में मनाया जाने वाला यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

यह पर्व आमतौर पर पांच दिन तक मनाया जाता है। इस साल दीपावली 8 नवंबर को मनाई जाएगी। संगीता भूटाडा की रंगोली की फोटो विजय दीक्षित ने ली थी।

वेबसाइट के अनुसार, संगीता भारत की रहने वाली हैं और लंबे समय से ह्यूस्टन इलाके में रह रही हैं। वे लगभग 30 वर्ष से इस प्राचीन लोककला का अभ्यास कर रही हैं। इस डाक टिकट को जेनिफर अर्नोल्ड ने डिजाइन किया है। इसे अक्टूबर में जारी किया जाएगा।

यूएस पोस्टल सर्विस ने अमेरिकी तटरक्षक बल, क्रिसमस कुकीज, यहूदियों के त्योहार हनुक्का और अफ्रीकी-अमेरिकी संस्कृति के उत्सव क्वांजा पर आधारित डाक टिकट जारी करने की भी घोषणा की है।

ईरान होर्मुज के साथ न्यूक्लियर डील के भी ट्रंप ने दिए संकेत ये खबर भी पढ़े : ईरान होर्मुज के साथ न्यूक्लियर डील के भी ट्रंप ने दिए संकेत

कहा गया है कि अमेरिकी तटरक्षक बल अकादमी की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर भी एक डाक टिकट जारी किया जाएगा इसके अलावा यहूदियों के त्योहार हनुक्का पर लगातार नौवें साल डाक टिकट जारी करने की घोषणा की गई है।

इस बार के डाक टिकट में 'ड्रेडल' (एक तरह का लट्टू) का डिजिटल चित्र है। यह कलाकार लिसा पेरिन की यहूदी विरासत और पूर्वी यूरोपीय लोककला परंपरा को दर्शाता है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शिमला: टैंकर और कार की टक्कर में दो पुलिस जवानों की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे ने पुलिस विभाग को गहरे सदमे...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
शिमला: टैंकर और कार की टक्कर में दो पुलिस जवानों की मौत

औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा स्टेशन के पास बैसोली गांव के सामने सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

राजस्थान में आज राहत, 18 अगस्त से फिर बढ़ेगी बारिश की रफ्तार

जयपुर। राजस्थान में सोमवार को मौसम मुख्य रूप से बादलों की आवाजाही वाला रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने...
राजस्थान 
राजस्थान में आज राहत, 18 अगस्त से फिर बढ़ेगी बारिश की रफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 3 उग्रवादी कैडर गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में अलग-अलग अभियानों में विभिन्न उग्रवादी संगठनों से जुड़े तीन सक्रिय...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 3 उग्रवादी कैडर गिरफ्तार

लखीसराय मंदिर भगदड़ में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देगी बिहार सरकार

पटना। बिहार सरकार ने सोमवार को लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को...
राज्य  बिहार 
लखीसराय मंदिर भगदड़ में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देगी बिहार सरकार

उत्तर प्रदेश

औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा स्टेशन के पास बैसोली गांव के सामने सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद...
उत्तर प्रदेश 
अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी

प्रयागराज में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सरायइनायत थाना क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू

इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत चन्देठी गांव में मां-बेटी की हत्या कर दी...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस