राजस्थान: सड़क किनारे प्लास्टिक में मिला लहूलुहान हालत में नवजात, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र के डाक बंगला के पास टनटोकरी बालाजी रोड का सोमवार दोपहर में सड़क किनारे नवजात मिला है। मासूम किसी को दिखाई न दे इसलिए उसे प्लास्टिक से ढक दिया था।

चरवाहे ने मासूम के रोने की आवाज सुनी। देखा तो आसपास कोई नजर नहीं आ रहा था। धीरे-धीरे सड़क किनारे पड़े प्लास्टिक के पास गया। प्लास्टिक हटाकर देखा तो अंदर लहूलुहान हालत में नवजात पड़ा हुआ था। इसके बाद एक राहगीर को बताया। फिर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी महेंद्र यादव ने बताया- नवजात मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोगों ने नवजात को स्थानीय सीएचमेसी में भर्ती करा दिया था। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बच्चे के माता-पिता की तलाश की जा रही है।

नगर पालिका के वार्ड 18 निवासी हेमराज नायक ने बताया कि सोमवार दोपहर एक बजे बाइक से टन टोकरी बालाजी रोड स्थित अपने खेत से मनोहरथाना आ रहा था। डाक बंगले के पास गाय चरा रहे मांगीलाल ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी।

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का असर, जयपुर समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का असर, जयपुर समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मांगीलाल ने मुझे रोक करके बताया कि प्लास्टिक के नीचे बच्चा है। उसके साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि रोड किनारे काली प्लास्टिक के नीचे लहूलुहान हालत में एक नवजात रो रहा था। फौरन नवजात को कपड़े लपेटकर गोद में लिया। एंबुलेंस की मदद से मासूम को मनोहरथाना सीएचसी में भर्ती कराया।

सीएचसी के डॉक्टर पंकज चौधरी ने बताया-बच्चे का जन्म करीब एक घंटे पहले का लग रहा है। जिस तरह से उसकी नाल काटी गई है, उससे लग रहा है कि बच्चे का जन्म घर पर ही हुआ होगा।

फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। शिशु के हाथ-पैर पर हल्की चोट है। बेहतर इलाज और देखभाल के लिए उसे झालावाड़ के पालना गृह में भेजा जाएगा।

थाना प्रभारी महेंद्र यादव ने बताया- पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवजात को सड़क किनारे किसने फेंका, इसकी जांच की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आरक्षण के जनक थे छत्रपति शाहूजी महाराज

जिस समय भारत में जातिवाद चरम सीमा पर था। छुआछूत, दलित और महिला उत्पीड़न परम्परा के रुप में स्वीकार कर...
विचार मित्र 
आरक्षण के जनक थे छत्रपति शाहूजी महाराज

सेशेल्स में गूंजा भारतीय सेना का गौरव, पीएम मोदी ने खड़े होकर किया सलाम

गेस्ट ऑफ ऑनर बने पीएम मोदी, भारतीय सैन्य टुकड़ी का खड़े होकर किया अभिवादन
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
सेशेल्स में गूंजा भारतीय सेना का गौरव, पीएम मोदी ने खड़े होकर किया सलाम

Hyundai और Kia ला रही हैं सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, 400+ किमी रेंज पर फोकस

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए Hyundai और Kia किफायती EV सेगमेंट में बड़े कदम उठाने...
टेक-मित्र 
Hyundai और Kia ला रही हैं सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, 400+ किमी रेंज पर फोकस

एनडीपीएस एक्ट में 02 अभियुक्तों को  किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के...
उत्तर प्रदेश 
एनडीपीएस एक्ट में 02 अभियुक्तों को  किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

एनडीपीएस एक्ट में 02 अभियुक्तों को  किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के...
उत्तर प्रदेश 
एनडीपीएस एक्ट में 02 अभियुक्तों को  किया गया गिरफ्तार

गुण्डा एक्ट में जिलाबदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 गुण्डा एक्ट में जिलाबदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान