जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण
संत कबीर नगर ।जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी व जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।
अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि का सघन निरीक्षण किया गया। मा0 जिला जज, डीएम व एसपी द्वारा कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण ने उपस्थित सभी कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को निर्देशित किया गया। मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला कारागार परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
निरीक्षण के दौरान भोजनालय की व्यवस्था, साफ-सफाई आदि की गुणवत्ता ठीक पाई गई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
