भूमाफियाओं के कब्जे से बंद हुआ मुख्य मार्ग, हजारों ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी तंत्र और भूमाफियाओं के गठजोड़ का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ सुल्तानपुर रोड को जोड़ने वाले 'सेवाई बरोना-निजामपुर मजिंगवा रेलवे क्रॉसिंग से हसनपुर खेवली मार्ग' पर अंसल कंपनी और स्थानीय भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है।

हद तो यह है कि सरकारी अभिलेखों में दर्ज इस चकरोड व पीडब्ल्यूडी मार्ग पर दबंगों ने बकायदा प्लॉटिंग करके जमीनें भी बेच दी हैं। इस अवैध कब्जे के कारण क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे हजारों ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी ये खबर भी पढ़े : कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

​अधिकारियों के पास रिपोर्ट, पर कार्रवाई सिफर
​स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध कब्जे की शिकायत लंबे समय से की जा रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मामले की जांच कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट तहसील सरोजनीनगर के जिम्मेदार अधिकारियों को भेज दी है। इसके बावजूद, तहसील प्रशासन के रसूखदार अधिकारियों ने फाइल को दबा रखा है और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों की इसी शिथिलता के कारण भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

​रोज हो रहे हादसे, जनता बेहाल
​मुख्य मार्ग बाधित होने के कारण हजारों ग्रामीणों को रोज जान जोखिम में डालकर उबड़-खाबड़ और गड्ढों वाले रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। आए दिन राहगीर, महिलाएं और स्कूली बच्चे इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की इस लापरवाही की कीमत स्थानीय जनता को भुगतनी पड़ रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लखनऊ एयरपोर्ट बना 'ईट राइट कैंपस', यात्रियों को मिलेगा पौष्टिक भोजन

लखनऊ, सरोजनी नगर। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारतीय खाद्य...
उत्तर प्रदेश 

मोहनलालगंज तहसील में सपा का धरना, महंगाई-बेरोजगारी व खाद संकट पर सरकार को घेरा

मोहनलालगंज। समाजवादी पार्टी के मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मोहनलालगंज तहसील परिसर में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस...

पांच बच्चों के बाप ने की घिनौनी हरकत ,10 साल की मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास 

मोहनलालगंज।   मोहनलालगंज में पांच बच्चों के बाप ने रिश्तों की मर्यादा तार तार कर हैवानियत की सारी हदें पार पीजीआई...

प्रतिबंधित पॉलीथीन इस्तेमाल करने पर मोती महल पर 20 हजार का जुर्माना 

लखनऊ। सोमवार नगर निगम जोन-1 के हजरतगंज वार्ड में 'आरम्भ 8.0' अभियान के अंतर्गत प्रतिबंधित पॉलीथीन के विरुद्ध अभियान चलाकर...

सड़क दुर्घटना को लेकर समीक्षा, मार्च के बाद से टोल प्लाजा नहीं दे रहा भारी वाहनों की सूची

मंडलायुक्त लखनऊ की परिवहन सहित अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक में आंकड़े आए सामने