शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट-2026, पहले दिन दो रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में आयोजित शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता के पहले ही दिन खेले गए दो मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के ट्रस्टी राजन मेंदीरत्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा सभी टीमों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

पहला मैच डिप्लोमा डेयर डेविल्स एवं डिप्लोमा चैलेंजर्स के बीच खेला गया। डिप्लोमा डेयर डेविल्स के कप्तान हिमांशु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डिप्लोमा चैलेंजर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 116 रन बनाकर 117 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में डिप्लोमा डेयर डेविल्स की पूरी टीम 6.4 ओवर में मात्र 34 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार डिप्लोमा चैलेंजर्स ने 82 रनों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से अरुण ने 5 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए तथा 3 महत्वपूर्ण विकेट भी अपने नाम किए। वहीं राजन ने 21 रन और अभिषेक ने 16 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में हर्ष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटककर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मोटा महादेव मंदिर में डीएम-एसपी ने कांवड़ियों को बांटा प्रसाद ये खबर भी पढ़े : मोटा महादेव मंदिर में डीएम-एसपी ने कांवड़ियों को बांटा प्रसाद

दिन का दूसरा मुकाबला बैचलर्स बैलिस्टिक बटालियन एवं बैचलर्स वॉरियर्स के बीच खेला गया। बैचलर्स वॉरियर्स के कप्तान आयुष ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैचलर्स बैलिस्टिक बटालियन ने निर्धारित 10 ओवर में 97 रन बनाए और विपक्षी टीम के सामने 98 रनों का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से रामू ने सर्वाधिक 22 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। 98 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैचलर्स वॉरियर्स की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उत्तम उपाध्याय ने नाबाद 47 रन तथा ज्ञानदीप ने नाबाद 39 रन की बेहतरीन पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की शानदार साझेदारी की बदौलत बैचलर्स वॉरियर्स ने बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 5.3 ओवर में 98 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए ज्ञानदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के पहले दिन दोनों मुकाबले रोमांच, जोश और खेल भावना से भरपूर रहे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। संस्थान प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि आगामी मुकाबले भी इसी तरह रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक होंगे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

कोलकाता में 200 साल पुराना तीन मंजिला मकान ढहा, एक की मौत

मलबे में दबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत कोलकाता। लगातार बारिश के बीच मंगलवार तड़के उत्तर कोलकाता के...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में 200 साल पुराना तीन मंजिला मकान ढहा, एक की मौत

भारत करेगा 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी

नई दिल्ली। भारत 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता करने के तहत मंगलवार को नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों...
राष्ट्रीय 
भारत करेगा 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी

ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले तीन दिनों से जो कह-सुन रहे हैं वो नॉर्थ कोरिया के प्रति 'सॉफ्ट अप्रोच'...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में एक निजी स्कूल के बाहर हुए ब्लास्ट में कई छात्र गंभीर...
अंतर्राष्ट्रीय 
अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल