कम बारिश के बीच कृषि विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

सूखे से बचाने तथा जल संरक्षण को अपनाने की अपील

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। मानसून की सक्रियता प्रभावित हो रही है, जिससे वर्षा की अनिश्चितता एवं सामान्य से कम वर्षा की संभावना कृषि विभाग ने जतायी है। इसे लेकर कृषि विभाग द्वारा किसानों को एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी तक सामान्य से 56 प्रतिशत वर्षा कम हुई है, लगभग सभी जनपद प्रभावित हुए हैं।

कृषि विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में धान की खेती केवल उन्हीं स्थानों पर करने का सुझाव दिया गया है जहां पानी के पर्याप्त साधन उपलब्ध हैं। वर्षा आधारित खेती के लिए धान के स्थान पर श्री अन्न, मक्का, उर्द, मूंग, तिल और अरहर जैसी फसलों पर जोर दिया गया है। धान के खेतों में एक फीट ऊंची मेड़ बनाने की सलाह दी गई है ताकि वर्षा का जल संचित हो सके और नर्सरी में पानी का ठहराव न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। 

अजय राय का बाट्सप बैन ये खबर भी पढ़े : अजय राय का बाट्सप बैन

कम पानी में बेहतर उत्पादन के लिए धान की सीधी बुआई करने तथा कम दिनों में तैयार होने वाली प्रजातियों का उपयोग करने का भी सुझाव दिया गया है। आकस्मिक फसल योजना के अंतर्गत कम जल मांग वाली और सूखा सहनशील फसलों पर विशेष बल दिया गया है। ज्वार, बाजरा, सावां, कोदो और रागी जैसी श्री अन्न फसलें केवल वर्षा के जल से अच्छा उत्पादन देने की क्षमता रखती हैं और इनमें कीटों तथा रोगों का प्रकोप भी कम होता है।

 दलहनी फसलों में अरहर की बुआई मेड़ या रिज बनाकर करने की सलाह दी गई है ताकि वर्षा जल का सदुपयोग हो सके। इसी प्रकार तिलहनी फसलों में तिल की तरुण, प्रगति, शेखर; मूंगफली की खेती को लाभकारी बताया गया है। साथ ही किसानों को गहरी जुताई से बचने और सूखी पत्तियों, पुआल अथवा प्लास्टिक शीट से मल्चिंग करने का सुझाव दिया गया है। यथासंभव ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी सूक्ष्म सिंचाई विधियों को अपनाने और मिश्रित खेती करने पर भी जोर दिया गया है। किसानों को मात्र दो प्रतिशत प्रीमियम पर  खरीफ फसलों का बीमा कराने की अपील की गयी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

 पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौते से हमारा खून चूसा :उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने Indus Water Treaty पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के स्टेटमेंट पर तीखा...
राष्ट्रीय 
 पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौते से हमारा खून चूसा :उमर अब्दुल्ला

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $707 अरब पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा. :भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। रिजर्व...
कारोबार 
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $707 अरब पहुंचा

साबूदाना फिंगर्स  स्वाद में लाजवाब, बच्चे करेंगे डिमांड

साबूदाना फिंगर्स : शाम के स्नैक्स का समय होते ही बच्चे कुछ क्रिस्पी और मजेदार खाने की जिद करने लगते...
खाना पकाना 
साबूदाना फिंगर्स  स्वाद में लाजवाब, बच्चे करेंगे डिमांड

आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता

इस्लामाबाद  : पाकिस्तान और उसके प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता अभी तक खत्म नहीं हुई। ये पाकिस्तान की...
अंतर्राष्ट्रीय 
आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता

भारत और श्रीलंका मुकाबले के पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

गॉल : भारत और श्रीलंका  के बीच में 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल...
खेल 
 भारत और श्रीलंका मुकाबले के पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप