डॉ.सूर्यकान्त सीओपीडी गाइडलाइन कमेटी के सदस्य बने

— डॉ.सोनिया नित्यानंद,कुलपति केजीएमयू ने दी बधाई 

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.सूर्यकान्त को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नॉन कम्युनिकेबल डिजीजिस प्रभाग द्वारा राष्ट्रीय सीओपीडी रोकथाम एवं प्रबंधन गाइडलाइन के विकास के लिए गठित तकनीकी विशेषज्ञ समूह का सदस्य नामित किया गया है। डॉ. सूर्यकान्त ने बताया कि सीओपीडी की बीमारी जिससे लगभग 6 करोड़ लोग पीड़ित है तथा प्रति वर्ष 5 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। यह भारत में होने वाली मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। इसलिए सीओपीडी भारत में बढ़ती हुई एक गंभीर श्वसन बीमारी है,जिसके प्रभावी नियंत्रण एवं प्रबंधन के लिए एकीकृत राष्ट्रीय दिशा-निर्देश अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह गाइडलाइन देश में सीओपीडी रोगियों के उपचार की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा रोग के बोझ को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। डॉ.सूर्यकान्त ने बताया कि धूम्रपान सीओपीडी. का प्रमुख जोखिम कारक है,किन्तु बढ़ता हुआ वायु प्रदूषण, इसके मुख्य कारणों में से एक है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा भोजन बनाने में उपयोग होने वाले उपले, लकड़ी, अंगीठी, मिट्टी के चूल्हे के द्वारा निकलने वाले धुएं से भी यह बीमारी हो सकती है। इसके साथ ही भारत में विभिन्न व्यवसायों में धूल, धुआं व गर्दा रहता है जिसके कारण भी सीओपीडी बढ़ रही है।  केजीएमयू की कुलपति डॉ.सोनिया नित्यानंद ने डॉ. सूर्यकान्त को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि डॉ. सूर्यकान्त की विशेषज्ञता, समर्पण एवं श्वसन रोगों के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस विशेषज्ञ समूह में शामिल होना केजीएमयू तथा उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा)...
राष्ट्रीय  राज्य 
टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

पटना। बिहार सरकार द्वारा भारत भूषण तिवारी के परिवार के एक सदस्य को वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने के...
राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन