संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन व गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर जिलाबदर अभियुक्त 01. अजय उर्फ रिंकू उपाध्याय पुत्र रामअवध उपाध्याय निवासी करहना थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को 29.06.2026 को ग्राम करहना से जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त को जिला प्रशासन द्वारा छः माह की अवधि के लिए जनपद सन्तकबीरनगर से जिलाबदर का आदेश दिया गया था । अभियुक्त को इस आदेश का तामिला भी आदेशोपरान्त करवा दिया गया था, उसके उपरान्त भी अभियुक्त जनपद की सीमा में लुक छिप कर निवास कर रहा था । जिलाबदर आदेश के उल्लंघन के क्रम में थाना बखिरा पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।