दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर और बस की टक्कर में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह सड़क हादसा मंगलवार की रात 2.30 बजे हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और तमाम बचाव एजेंसियों से जुड़े कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। यह बस हरिद्वार से इंदौर जा रही थी। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। एक अन्य सड़क दुर्घटना में उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक निजी स्लीपर बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई।

यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्ता, ट्रेलर में घुसी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत से मचा कोहराम ये खबर भी पढ़े : यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्ता, ट्रेलर में घुसी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत से मचा कोहराम

पुलिस के मुताबिक, देर रात को कोलवा पुलिस स्टेशन के पास बस का बैलेंस बिगड़ गया और यह एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और इसमें फंसे हुए यात्री मदद के लिए पुकारने लगे।

एडिशनल एसपी योगेंद्र फौजदार ने बताया कि यह दुर्घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया के पास हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन से जुड़े तमाम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव अभियान चलाया। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत 
दूसरी सड़क दुर्घटना में उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक निजी स्लीपर बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा तड़के करीब साढ़े चार बजे बांगरमऊ थाना क्षेत्र के देवखरी गांव के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, हरियाणा से बिहार जा रही स्लीपर बस की विपरीत दिशा से आ रही एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे की सड़क पर जा गिरी जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने बताया कि कार सवार धुनमुन (60), अंजू (40), दिव्या (छह), अमृता (13) और चालक विनोद (45) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार चार अन्य लोग तथा बस में यात्रा कर रहे चार यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। चंबा-मशरूम मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 1200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के महाराष्ट्र के सतारा जिले में किए गए मोबाइल नेटवर्क टेस्ट में...
राष्ट्रीय 
TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

नई दिल्ली। देश में प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आज पेट्रोल और डीजल के...
कारोबार 
नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
 घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

-मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल