मौसम 30 जून: 12 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम 30 जून 2026: मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश-आंधी को लेकर टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 30 जून को यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। इस तूफानी हवा के चलते कई राज्यों में बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से उखड़ सकते हैं। बारिश के दौरान यात्रा करते समय घने जंगल वाले रास्ते से जाने से बचें। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी लोगों की टेंशन बढ़ने वाली हैं। किसानों के फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
इस बीच कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। इस दौरान लोग घर से निकलने से बचें। मध्य क्षोभमंडल स्तर पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में दिखाई दे रहा है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से तेलंगाना तक एक ट्रफ फैली हुई है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी बारिश का हाल बताएंगे...
देश के 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 30 जून को देश के 21 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़, हिमाचल, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल हैं। पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकती है।
दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(30 जून-बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 30 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 30 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी(30 जून-बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, गोंडा, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, महोबा, एटा, मैनपुरी, ज्योतिबाफुले नगर,महामाया नगर, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 30 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार(30 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): पटना, नवादा, गया, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बक्सर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 30 जून को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(30 जून-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, देवघर, जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद और पलामू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलेगा। वहीं, 30 जून को रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (30 जून-2 जुलाई- बारिश-आंधी का अलर्ट): नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार, बागेश्वर, ऋषिकेश,अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में बारिश-तूफानी हवा की चेतावनी जारी की गई है। इस दैरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कल यानी 30 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (30 जून-1 जुलाई-बारिश-तूफान की चेतावनी): सिरमौर, कुल्लू,कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, किन्नौर, सोलन, हमीरपुर और शिमला में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 30 जून को मनाली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (30 जून-2 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, पुंछ, कुपवाड़ा, कुलगाम, उधमपुर, कठुआ, रियासी, अनंतनाग और गांदरबल में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 30 जून को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
शहर अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली 39°C 31°C
मुंबई 28°C 27°C
चेन्नई 36°C 29°C
कोलकाता 32°C 28°C
लखनऊ 34°C 28°C
पटना 32°C 28°C
रांची 30°C 24°C
भोपाल 30°C 26°C
जयपुर 39°C 31°C
शिमला 28°C 21°C
नैनीताल 24°C 21°C
पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(30 जून-तेज बारिश-आंधी की संभावना): बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुर द्वार, कोलकाता, हावड़ा, मालदा, मुर्शिदाबाद और बीरभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 30 जून को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक ज
पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब ( 30 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): बठिंडा, अमृतसर, बरनाला, पठानकोट, लुधियाना, फरीदकोट, कपूरथला, मोगा और फिरोजपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान ( 30 जून-2 जुलाई- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जयपुर, हनुमानगढ़, अलवर, बूंदी, कोटा, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, चुरू, सीकर, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, अजमेर, जोधपुर और भीलवाड़ा में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 30 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (30 जून-2 जुलाई- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): भोपाल, राजगढ़, शाजापुर,देवास, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, विदिशा, बालाघाट, सिवनी, खांडवा, होशंगाबाद, शिवपुरी और छतरपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, कल यानी 30 जून को भोपाल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
