आज का राशिफल 29 जून 2026 :आज का दिन विशेष रूप से भाग्यशाली और लाभदायक हैं
मेष
रुके हुए कार्यों में गति आएगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हालांकि, फिजूलखर्ची से बचें और बजट का ध्यान रखें।
वृषभ
विवादित मसले बातचीत से सुलझेंगे। नए संपर्कों से धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। निवेश से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें।
मिथुन
दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें।
कर्क
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और उत्सव का माहौल बन सकता है। कारोबार में नई योजनाओं से मुनाफा होने के योग हैं।
सिंह
मानसिक शांति प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें।
कन्या
सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा जिससे स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार के सहयोग से लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं।
तुला
कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन या कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में सूझ-बूझ से फायदा कमाने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक
दिन आपके अनुकूल है। अटका हुआ धन प्राप्त होगा और भाग्य का साथ मिलेगा। काम काज में नए अवसर सामने आएंगे।
धनु
ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे
मकर
आर्थिक लाभ के योग अच्छे हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बाहर के खाने-पीने से बचें।
कुंभ
कारोबार में लाभ और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें
मीन
:पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। सूझ-बूझ से कारोबार में अच्छा लाभ कमाएंगे। नौकरी में तरक्की के प्रबल योग हैं।
पं सुभाषपाण्डेय
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
