हेरा फेरी 3 फिल्म पर मंडरा रहे संकट के बादल 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

हेरा फेरी 3 : कॉमेडी की दुनिया की सुपरहिट फिल्म हेरा फेरी के अब तक 2 पार्ट बन चुके हैं और दोनों ही सुपरहिट रहे हैं। अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट यानी हेरा फेरी 3 के लिए भी दर्शक काफी उत्साहित हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियदर्शन हेरा फेरी 3 के डायरेक्टर नहीं हैं। हाल ही में प्रियदर्शन ने भी इसका खुलासा कर दिया है। प्रियदर्शन की यह बात तब सामने आई जब प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला ने कहा कि ओरिजिनल डायरेक्टर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। 

फिल्म पर बताए संकट के बादल
प्रियदर्शन ने आगे कहा, 'मेरी जानकारी के मुताबिक बहुत सारे कानूनी मुद्दों और आपसी झगड़ों की वजह से 'हेरा फेरी 3' कभी रिलीज नहीं हो पाएगी। मैं इसमें शामिल हूं या नहीं, यह बात मायने नहीं रखती।' फिरोज ने 'वैरायटी इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में पहले ही कहा था कि प्रियदर्शन इस तीसरी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। यह फिल्म जिसकी शूटिंग इस साल शुरू होनी थी, फिल्म और म्यूजिक राइट्स से जुड़ी कानूनी उलझनों की वजह से काफी देर हो गई है। कुछ महीने पहले, प्रियदर्शन ने कन्फर्म किया था कि इस चर्चित फिल्म की शूटिंग इस साल बिल्कुल नहीं शुरू होगी। ETimes के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने माना कि हालात मुश्किल हैं। उन्होंने कहा, 'कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म के राइट्स उनके पास हैं, जबकि दूसरे लोग म्यूजिक के राइट्स पर अपना दावा कर रहे हैं।'

सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान  ये खबर भी पढ़े : सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

म्यूजिक राइट्स को लेकर मचा है बवाल?
प्रियदर्शन ने बताया कि भूषण कुमार ने सबके सामने 'हेरा फेरी 3' के म्यूजिक राइट्स पर अपना मालिकाना हक जताया है, और फिल्म पर आगे बढ़ने से पहले इन मुद्दों को सुलझाना जरूरी है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस साल फिल्म का प्रोडक्शन शुरू होगा, तो फ़िल्ममेकर ने कहा, 'इस साल तो बिल्कुल नहीं।' 'बार एंड बेंच' के अनुसार प्रोडक्शन हाउस 'सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल' ने दावा किया कि प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के अधिकार सिर्फ मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' का हिंदी अडैप्टेशन बनाने तक ही सीमित थे, जो बाद में 2000 में 'हेरा फेरी' फिल्म बनी। प्रोडक्शन हाउस का आरोप है कि नाडियाडवाला ने 'फिर हेरा फेरी' बनाकर और फ़्रैंचाइजी के अधिकार अक्षय कुमार की कंपनी 'केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स' को ट्रांसफर करके कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया। पिछले साल परेश रावल के फिल्म छोड़ने पर काफी हंगामा हुआ था। अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ 25 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए केस दर्ज कराया था। बाद में यह मामला सुलझ गया और अक्षय ने केस वापस ले लिया। 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

दिल्ली में 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी

दिल्ली : दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री...
दिल्ली 
दिल्ली में 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी

खाने के बाद सौंफ मिश्री खाने से क्या होता है?

सौंफ और मिश्री : सौंफ में कुछ ऐसे एसेंशियल ऑयल्स पाए जाते हैं जो पेट में पाचक रसों और एंजाइमों...
विचार मित्र 
खाने के बाद सौंफ मिश्री खाने से क्या होता है?

अफगानिस्तान पर पाक की एयर स्ट्राइक को लेकर भारत ने निंदा की

दिल्ली : पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर हवाई हमले कर दिए। पाकिस्तान के इस हमले में कई अफगानिस्तानी नागरिकों...
अंतर्राष्ट्रीय 
अफगानिस्तान पर पाक की एयर स्ट्राइक को लेकर भारत ने निंदा की

 शुरू हो रही है 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा : बाबा बर्फानी के भक्तों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 3 जुलाई 2026 से अमरनाथ...
राष्ट्रीय 
 शुरू हो रही है 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के होटल में हाउस अरेस्ट किया गया

अयोध्या: यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा मामले पर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के होटल में हाउस अरेस्ट किया गया

उत्तर प्रदेश

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के होटल में हाउस अरेस्ट किया गया

अयोध्या: यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा मामले पर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के होटल में हाउस अरेस्ट किया गया

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोरखपुर। हैदराबाद डिवीजन के वेल्डुर्थी गुड्स शेड को 10 जून 2026 को 'एक्सक्लूसिव कंटेनर रेल टर्मिनल' के तौर पर नोटिफाई...
उत्तर प्रदेश 
वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की