सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मेथी :भारतीय रसोई में मेथी एक महत्वपूर्ण मासाला है। इसका इस्तेमाल कई तरह की सब्जियों में किया जाता है। सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल अचार में भी किया जाता है। यह हर चीज का स्वाद बढ़ाती है। लेकिन शायद आपको पता नहीं है कि ये छोटा सा दिखने वाला मसाला औषधि से भरपूर है। सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी का सेवन करना आयुर्वेद में सेहत का खजाना माना गया है। मेथी के छोटे-छोटे दानों में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जब हम मेथी को रातभर पानी में भिगोते हैं, तो इसके गुण और अधिक बढ़ जाते हैं और इसे पचाना आसान हो जाता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह खाली पेट मेती दाने का सेवन करने से क्या क्या फायदे होते हैं। 

1. ब्लड शुगर और डायबिटीज करे कंट्रोल

बेसन, प्याज और करेले की सब्जी, इस तरह बनाएंगे तो बिल्कुल भी कड़वी नहीं लगेगी ये खबर भी पढ़े : बेसन, प्याज और करेले की सब्जी, इस तरह बनाएंगे तो बिल्कुल भी कड़वी नहीं लगेगी

डायबिटीज के मरीजों के लिए भीगी मेथी किसी वरदान से कम नहीं है। मेथी में मौजूद घुलनशील फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और ग्लूकोज के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इससे अचानक ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता। साथ ही, यह इंसुलिन के स्राव को भी बेहतर बनाती है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीने से क्या होता है? ये खबर भी पढ़े : सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीने से क्या होता है?

2. पाचन तंत्र और कब्ज से राहत
आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण गैस, एसिडिटी और कब्ज आम समस्याएं बन चुकी हैं। भीगी हुई मेथी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो मल को नरम बनाता है और आंतों की सफाई करता है। सुबह खाली पेट इसे चबाकर खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और पुरानी से पुरानी कब्ज से राहत मिलती है।

लॉन्च हुआ टीबी मुक्त भारत ऐप  ये खबर भी पढ़े : लॉन्च हुआ टीबी मुक्त भारत ऐप

3. बैड कोलेस्ट्रॉल और दिल के लिए
मेथी के दानों में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करने में मदद करते हैं, जबकि गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। जब कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है, तो धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है, जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। 

4. वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो भीगी मेथी आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकती है। सुबह इसे चबाकर खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती। यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी तेज करती है, जिससे शरीर की चर्बी तेजी से बर्न होती है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर से गैस...
उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

तालाब में गिरे नीलगाय का सुरक्षित रेस्क्यू,वन विभाग की लापरवाही आई सामने

रामपुर/सैदनगर:थाना अजीमनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बजावाला के पास उस समय हड़कंप मच गया,जब एक जंगली नीलगाय स्थानीय...