बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे
बर्पी एक्सरसाइज : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों के पास जिम जाने का वक्त नहीं होता है। ऐसे में लोग घर पर ही बॉडी फैट कम करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज सर्च करते रहते हैं। ऐसे में बर्पी एक्सरसाइज आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। ये बॉडी फैट को कम करने में बहुत कारगर माना जाता है। यह एक ऐसी 'फुल-बॉडी कैलिस्थेनिक्स' एक्सरसाइज है, जिसमें किसी भी इक्विपमेंट की जरूरत नहीं होती। इसे 'अल्टीमेट फैट कटर' भी कहा जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस एक्सरसाइज को करने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
बर्पी एक्सरसाइज के फायदे
तेजी से कैलोरी बर्न और वेट लॉस
बर्पी एक हाई-इंटेनसिटी वर्कआउट है। यह साधारण एक्सरसाइज के मुकाबले 50% अधिक फैट बर्न करती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इसे अपने रूटीन में जरूर शामिल करें।
फुल-बॉडी वर्कआउट
एक सिंगल बर्पी आपके पैर, जांघों, हिप्स, चेस्ट, कंधे, आर्म्स और कोर मसल्स पर एक साथ काम करती है।
दिल और फेफड़ों को रखे दुरुस्त
यह एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है। इसे करने से हार्ट रेट बढ़ता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और फेफड़ों की स्टेमिना बढ़ती है।
मांसपेशियों को दे मजबूती
यह शरीर की स्ट्रेंथ और एंड्यूरेंस को बढ़ाती है, जिससे आप दिनभर एक्टिव महसूस करते हैं।
बर्पी करने का सही तरीका
सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं, पैरों के बीच कंधे जितनी दूरी रखें। अब घुटनों को मोड़कर नीचे झुकें और अपनी हथेलियों को फर्श पर मजबूती से रखें। अपनी हथेलियों पर वजन डालते हुए, पैरों को पीछे की तरफ जंप करके ले जाएं और 'प्लैंक' पोजीशन में आ जाएं। यहां पर छाती को नीचे ले जाते हुए एक पुश-अप करें। पैरों को दोबारा जंप करते हुए आगे लाएं, ताकि आप फिर से स्क्वाट पोजीशन में आ जाएं। अब सीधे खड़े होते हुए पूरी ताकत से ऊपर की ओर जंप करें और हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
