रोजाना खाएं मुट्ठी भर अखरोट, मिलेंगे ये कमाल के फायदे
अखरोट : अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं, तनाव को कम करते हैं और आपकी याददाश्त को बढ़ाने का काम करते हैं।
अखरोट बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है।
अखरोट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
अखरोट में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों और दांतों को अंदर से मजबूती देने का काम करते हैं। यह बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम करता है।
इसमें मौजूद विटामिन E और बायोटिन त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और समय से पहले आने वाली झुर्रियों को रोकते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
