शुरू हो रही है 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

अमरनाथ यात्रा : बाबा बर्फानी के भक्तों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 3 जुलाई 2026 से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होने वाली है। इस दिन श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अपनी यात्रा का आरंभ करेंगे। आपको बता दें कि अमरनाथ की यात्रा काफी कठिन और मुश्किलों भरा माना जाता है लेकिन फिर भी हर साल भारी संख्या में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए आते हैं। तो आइए अब जानते हैं कि अमरनाथ की गुफा का सबसे पहले किसने दर्शन किया था।

अमरनाथ गुफा की पौराणिक कथा
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अमरनाथ गुफा के दर्शन सबसे पहले महर्षि भृगु ने किया था। कहा जाता है कि जब कश्मीर घाटी जलमग्न हो गई थी तब महर्षि कश्यप ने नदियों और नालों के माध्यम से पानी को बाहर निकाला था। उस दौरान ऋषि भृगु हिमालय की यात्रा पर उसी रास्ते से आए थे और तपस्या के लिए एकांत वास की खोज में थे। तभी उन्हें बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन हुए। कहते हैं कि इसके बाद से ही अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हुई थी।

भारत ने पार किया 300 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता का आंकड़ा ये खबर भी पढ़े : भारत ने पार किया 300 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता का आंकड़ा

बाबा बर्फानी के दर्शन मात्र से दूर होते हैं सारे कष्ट
अमरनाथ की यात्रा कठिन तो होती है लेकिन बाबा बर्फानी के दर्शन मात्र से ही भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।  बाबा बर्फानी के दर्शन से हजार गुना पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। अमरनाथ में शिवलिंग का निर्माण गुफा की छत से टपकती पानी की बूंदों से होती है। धार्मिक मान्यता है कि यह शिवलिंग चंद्रमा की रौशनी के चक्र के साथ घटता और बढ़ता है। बर्फ से बने शिवलिंग के कारण ही इसे 'बाबा बर्फानी' कहते हैं। 

अमरनाथ यात्रा से जुड़ी जरूरी बातें
अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए उम्र 13 साल से 70 साल तक होनी चाहिए। इस उम्र सीमा के लोग ही https://jkasb.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
यात्रा के दौरान यात्रा पंजीकरण प्रमाणपत्र (Yatra Registration Slip), कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC), आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र अपने पास जरूर रखें। 
अमरनाथ यात्रा के दौरान टॉर्च, अतिरिक्त बैटरी या पावर बैंक, मोबाइल चार्जर, धूप का चश्मा, सनस्क्रीन, लिप बाम, सूखे मेवे, एनर्जी बार, ग्लूकोज और पानी की बोतल अपने साथ रखे। 
ऊंचाई पर ऑक्सीजन का स्तर कम होता है, इसलिए जल्दबाजी में चढ़ाई ना करें। अगर सांस लेने में तकलीफ, चक्कर या सीने में दर्द महसूस हो तो तुरंत मेडिकल सहायता लें।
बहुत भारी सामान, महेंगे गहने, बहुत ज्यादा नकदी और शराब, तंबाकू और नशीले पदार्थ भूलकर भी यात्रा में न ले जाएं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

ताजमहल में राष्ट्रध्वज रोहण के प्रयास में तीन हिंदू नेता पकड़े गए

आगरा । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार काे उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में ताजमहल के अंदर छुपा कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 ताजमहल में राष्ट्रध्वज रोहण के प्रयास में तीन हिंदू नेता पकड़े गए

लाखों-करोड़ों लेकर नौकरियां बेची जा रहीं : बाबा रामदेव

हरिद्वार। योगगुरु बाबा रामदेव ने सरकारी भर्तियों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लाखों-करोड़ों लेकर नौकरियां बेची जा रहीं : बाबा रामदेव

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के गेट पर ताला, बाहर खड़े रहे बच्चे, शिक्षक की मनमानी ने खोली व्यवस्था की पोल

शिक्षक की मनमानी के आरोपों से शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, बीएसए ने दिए जांच के निर्देश
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के गेट पर ताला, बाहर खड़े रहे बच्चे, शिक्षक की मनमानी ने खोली व्यवस्था की पोल

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का युवाओं को तोहफा, नई ‘यूथ पॉलिसी’ लाने का ऐलान

लखनऊ। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधानभवन में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का युवाओं को तोहफा, नई ‘यूथ पॉलिसी’ लाने का ऐलान

विकसित भारत के निर्माता और सबसे बड़े लाभार्थी होंगे युवा: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश...
राष्ट्रीय  राज्य 