अफगानिस्तान पर पाक की एयर स्ट्राइक को लेकर भारत ने निंदा की

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली : पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर हवाई हमले कर दिए। पाकिस्तान के इस हमले में कई अफगानिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई। इसमें कई महिलाएं और बच्चे भी हैं। वहीं अब इस एयर स्ट्राइक को लेकर भारत ने एक बयान जारी किया है। भारत ने इस एयर स्ट्राइक की निंदा की है और इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला बताया है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार अंदरूनी नाकामियों को दूसरे पर मढ़ने की कोशिश है। भारत ने उन अफगानी नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने इस एयर स्ट्राइक में अपने परिजनों को खो दिया।

भारत ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "भारत अफगानिस्तान के इलाके में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिनमें महिलाओं और बच्चों समेत कई आम नागरिकों की जान गई है। पाकिस्तान की यह खुली आक्रामकता अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला है और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के लिए सीधा ख़तरा है। यह पाकिस्तान के लगातार गैर-ज़िम्मेदाराना व्यवहार और अपनी सीमाओं के बाहर हिंसा की हताशपूर्ण हरकतों के जरिए अपनी अंदरूनी नाकामियों को दूसरों पर मढ़ने की बेकार कोशिश को दिखाता है। भारत उन अफगान परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता है और अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए अपने अटूट समर्थन को दोहराता है।"

ईरान के साथ डील से ठीक पहले बेरूत पर इजरायल का हमला ये खबर भी पढ़े : ईरान के साथ डील से ठीक पहले बेरूत पर इजरायल का हमला

अफगानिस्तान में मारे गए आम नागरिक
दरअसल, अफगान सूत्रों का कहना है कि आधी रात के बाद हुए कई हमलों में बच्चों और बुजुर्गों समेत 35 से ज्यादा आम नागरिक मारे गए। यह कार्रवाई कराची में पाकिस्तान रेंजर्स के क्षेत्रीय मुख्यालय पर चरमपंथियों के हमले के एक दिन बाद हुई। इस्लामाबाद ने इस हमले के लिए अफगानिस्तान की जमीन से काम कर रहे चरमपंथी समूहों को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान का कहना है कि इन हमलों में चरमपंथियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया और सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया कि इस कार्रवाई में 29 चरमपंथी मारे गए। हालांकि, अफगान सूत्रों ने पाकिस्तान के इस दावे को गलत बताया है। उनका आरोप है कि रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया और मारे गए लोग हथियारबंद चरमपंथी नहीं, बल्कि आम नागरिक थे।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्ता, ट्रेलर में घुसी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत से मचा कोहराम

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना राया...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्ता, ट्रेलर में घुसी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत से मचा कोहराम

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और अवैध तमंचा बरामद

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और अवैध तमंचा बरामद

चाकू मारकर युवक को घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक को घायल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
चाकू मारकर युवक को घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

पत्रकारपुरम फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य हिरासत में, पुलिस ने बढ़ाईं गंभीर धाराएं

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम चौराहे के पास मनीष ईटिंग प्वाइंट पर हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्रकारपुरम फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य हिरासत में, पुलिस ने बढ़ाईं गंभीर धाराएं

माता-पिता से नाराज किशोर को आत्मघाती कदम उठाने से पहले पुलिस ने बचाया

लखनऊ। हजरतगंज थाना क्षेत्र में माता-पिता से नाराज होकर आत्महत्या का प्रयास करने जा रहे एक किशोर को पुलिस ने...