चाकू मारकर युवक को घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक को घायल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 28 जून को भरत नगर निवासी ओमप्रकाश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि गायत्रीनगर स्थित बाबा की गुमटी के पास उनके बेटे सौरभ पाल पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत के आधार पर मड़ियांव थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अफसरों को काला अंग्रेज बताने वाला सिपाही पुलिस सेवा से बर्खास्त ये खबर भी पढ़े : अफसरों को काला अंग्रेज बताने वाला सिपाही पुलिस सेवा से बर्खास्त

सोमवार को नौबस्ता क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना का आरोपी मड़ियांव पुल के नीचे खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान प्रांशु शुक्ला उर्फ सूरज उर्फ नाटू (23) निवासी मिश्रिख, सीतापुर, हाल निवासी मुबारकपुर, थाना सैरपुर, लखनऊ के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया टूटा हुआ चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश को मिली बड़ी औद्योगिक सौगात, जल्द शुरू होगा पेप्सिको का अत्याधुनिक फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ओद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी में पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड का देश का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश को मिली बड़ी औद्योगिक सौगात, जल्द शुरू होगा पेप्सिको का अत्याधुनिक फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट

मप्रः मुख्यमंत्री आज राजगढ़ जिले के 352 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को राजगढ़ जिले के विकासखंड सारंगपुर अंतर्गत भैंसवामाता मंदिर में...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज राजगढ़ जिले के 352 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

जर्मनी का विश्व कप सफर खत्म, पैराग्वे की ऐतिहासिक जीत से फुटबॉल जगत में सनसनी

फॉक्सबोरो (बोस्टन)। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी का फीफा विश्व कप 2026 का सफर सोमवार को सनसनीखेज अंदाज में...
खेल 
जर्मनी का विश्व कप सफर खत्म, पैराग्वे की ऐतिहासिक जीत से फुटबॉल जगत में सनसनी

पाकिस्तान के रावलपिंडी में जेल वैन से 14 कैदी भागे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रावलपिंडी में 14 कैदी जेल वैन से भाग गए। पुलिस का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों की आंखों...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के रावलपिंडी में जेल वैन से 14 कैदी भागे

ईरान की दोटूक, कतर में अमेरिका के साथ कोई बातचीत तय नहीं, होर्मुज में हालात कुछ बेहतर हुए

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान ने कहा है कि कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका के साथ कोई बातचीत तय नहीं है। विदेश...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान की दोटूक, कतर में अमेरिका के साथ कोई बातचीत तय नहीं, होर्मुज में हालात कुछ बेहतर हुए

उत्तर प्रदेश

20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे खिलाड़ी अरविंद पासवान (45) को गोली मारने के मामले का पुलिस ने करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक युवक को कुछ लोगों ने रोडरेज मे बुरी तरह पीट-पीट मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्ता, ट्रेलर में घुसी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत से मचा कोहराम

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना राया...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्ता, ट्रेलर में घुसी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत से मचा कोहराम

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और अवैध तमंचा बरामद

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और अवैध तमंचा बरामद