मप्रः मुख्यमंत्री आज राजगढ़ जिले के 352 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

- मुख्यमंत्री डॉ. यादव भैंसवामाता में करेंगे जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को राजगढ़ जिले के विकासखंड सारंगपुर अंतर्गत भैंसवामाता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर राजगढ़ जिले के 352 करोड रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, सांसद रोडमल नागर भी उपस्थित रहेंगे।

रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी एसी कोच में लगी आग, टला बड़ा हादसा ये खबर भी पढ़े : रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी एसी कोच में लगी आग, टला बड़ा हादसा

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 1:45 बजे भैंसवामाता पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद दूध तलैया में गंगा पूजन, गौ-पूजन एवं पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 की प्रदर्शनी का अवलोकन कर जिले में संचालित जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय नवाचारों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, कार्यक्रम में राजगढ़ जिले की पर्यटन फिल्म, कॉफी टेबल बुक एवं सोशल मीडिया हैंडल का अनावरण किया जाएगा। साथ ही जिले में कराए गए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, जल संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हितग्राहियों को योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने के साथ उनके संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किए गए 'जल गंगा संवर्धन अभियान-2026' का गरिमामय समापन होने जा रहा है। अभियान की इस अल्पावधि में ग्रामीण, नगरीय, वन, सिंचाई, शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्रों सहित विभिन्न स्तरों पर लगभग 3.62 लाख से अधिक जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य सफलतापूर्वक क्रियान्वित किये गये हैं। इस महा-अभियान ने पूरे प्रदेश में भू-जल संवर्धन, जल गुणवत्ता परीक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, नदी पुनर्जीवन और जन-जागरूकता की एक नई चेतना जागृत की है।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, क्षेत्रीय सांसदों को भी इस अभियान के समापन में प्रमुख भागीदारी दी गई है। शहडोल में हिमाद्री सिंह, भिण्ड में संध्या राय, बालाघाट में भारती पारधी, रतलाम में अनिता नागर सिंह चौहान, बड़वानी में गजेन्द्र पटेल, सीधी में डॉ. राजेश मिश्रा, मंदसौर में सुधीर गुप्ता, श्योपुर में शिवमंगल सिंह तोमर, छिंदवाड़ा में बंटी विवेक साहू और जबलपुर में आशीष दुबे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वहीं, नीमच जिले में राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे।

जिला स्तरीय समारोह का मुख्य उद्देश्य अभियान की उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करना और जल संरक्षण के प्रति समाज की निरंतर प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, सुरक्षा और श्रमदान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों, शासकीय विभागों, जागरूक नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों, जलदूतों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवा समूहों, किसानों और शैक्षणिक व निजी संस्थाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, समारोह स्थल पर जल संरचनाओं की पूर्व एवं वर्तमान स्थिति, नवाचारों और सफलता की कहानियों पर आधारित एक आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा एक विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति (लघु फिल्म) भी दिखाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा और उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व नागरिकों को जल संवर्धन व रख-रखाव का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जयपुर के स्कूल दौरे पर पहुंचे सीजेपी प्रवक्ता और कार्यकर्ताओं पर हमला

सीजेपी का आरोप: कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई राजस्थान। जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर...
राजस्थान 
जयपुर के स्कूल दौरे पर पहुंचे सीजेपी प्रवक्ता और कार्यकर्ताओं पर हमला

कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर...
उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

इंजीनियरिंग कॉलेज ट्रैफिक बूथ में पुलिसकर्मियों ने लॉ छात्र को बंद करके पीटा, मोबाईल तोड़ा

लखनऊ। शुक्रवार जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियर कॉलेज चौराहे पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक लॉ के छात्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंजीनियरिंग कॉलेज ट्रैफिक बूथ में पुलिसकर्मियों ने लॉ छात्र को बंद करके पीटा, मोबाईल तोड़ा

तीस्ता पुल पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौत

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी के तीस्ता पुल पर गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत हो गई।...
पश्चिम बंगाल 
तीस्ता पुल पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौत

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग

नई दिल्ली। अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में आई गिरावट का असर दुनिया भर के बुलियन मार्केट में नजर आ रहा है।...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग

उत्तर प्रदेश

कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर...
उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

इंजीनियरिंग कॉलेज ट्रैफिक बूथ में पुलिसकर्मियों ने लॉ छात्र को बंद करके पीटा, मोबाईल तोड़ा

लखनऊ। शुक्रवार जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियर कॉलेज चौराहे पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक लॉ के छात्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंजीनियरिंग कॉलेज ट्रैफिक बूथ में पुलिसकर्मियों ने लॉ छात्र को बंद करके पीटा, मोबाईल तोड़ा

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती