बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और अवैध तमंचा बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के चांदी के आभूषण, बर्तन और एक अवैध .315 बोर का देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को नौबस्ता क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बंद घरों में चोरी करने वाला एक युवक आईआईएम रोड स्थित घैला पुल के पास अस्थायी पार्किंग में मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर ये खबर भी पढ़े : हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इनायत (22) निवासी रहीमनगर डुडौली, नौबस्ता, थाना मड़ियांव बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया, दो चांदी की कटोरियां, एक .315 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

जांच में बरामद आभूषण और सामान थाना मड़ियांव में पहले से दर्ज दो चोरी के मुकदमों से संबंधित पाए गए। इसके बाद पुलिस ने संबंधित मुकदमों में बरामदगी की धाराएं बढ़ाने के साथ ही अवैध हथियार रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग मुकदमा भी दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी बंद पड़े मकानों की रेकी कर ताला तोड़कर चोरी करता था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने पास अवैध तमंचा रखता था। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य मामलों सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश को मिली बड़ी औद्योगिक सौगात, जल्द शुरू होगा पेप्सिको का अत्याधुनिक फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ओद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी में पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड का देश का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश को मिली बड़ी औद्योगिक सौगात, जल्द शुरू होगा पेप्सिको का अत्याधुनिक फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट

मप्रः मुख्यमंत्री आज राजगढ़ जिले के 352 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को राजगढ़ जिले के विकासखंड सारंगपुर अंतर्गत भैंसवामाता मंदिर में...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज राजगढ़ जिले के 352 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

जर्मनी का विश्व कप सफर खत्म, पैराग्वे की ऐतिहासिक जीत से फुटबॉल जगत में सनसनी

फॉक्सबोरो (बोस्टन)। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी का फीफा विश्व कप 2026 का सफर सोमवार को सनसनीखेज अंदाज में...
खेल 
जर्मनी का विश्व कप सफर खत्म, पैराग्वे की ऐतिहासिक जीत से फुटबॉल जगत में सनसनी

पाकिस्तान के रावलपिंडी में जेल वैन से 14 कैदी भागे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रावलपिंडी में 14 कैदी जेल वैन से भाग गए। पुलिस का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों की आंखों...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के रावलपिंडी में जेल वैन से 14 कैदी भागे

ईरान की दोटूक, कतर में अमेरिका के साथ कोई बातचीत तय नहीं, होर्मुज में हालात कुछ बेहतर हुए

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान ने कहा है कि कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका के साथ कोई बातचीत तय नहीं है। विदेश...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान की दोटूक, कतर में अमेरिका के साथ कोई बातचीत तय नहीं, होर्मुज में हालात कुछ बेहतर हुए

उत्तर प्रदेश

20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे खिलाड़ी अरविंद पासवान (45) को गोली मारने के मामले का पुलिस ने करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक युवक को कुछ लोगों ने रोडरेज मे बुरी तरह पीट-पीट मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्ता, ट्रेलर में घुसी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत से मचा कोहराम

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना राया...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्ता, ट्रेलर में घुसी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत से मचा कोहराम

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और अवैध तमंचा बरामद

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और अवैध तमंचा बरामद