गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक युवक को कुछ लोगों ने रोडरेज मे बुरी तरह पीट-पीट मौत के घाट उतार दिया। मारपीट की शुरूआत कार से बाइक टकराने के बाद हुई। टक्कर के बाद कार सवार दो हमलावरों ने किशोर को पीट-पीटकर मार डाला। टक्कर सोमवार दोपहर हुई थी और शाम को उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई।

लोनी की मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहने वाले शौकत का छोटा बेटा 17 वर्षीय जैद सोमवार सुबह बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने गया था। उसके साथ बाइक पर दो दोस्त नदीम और इब्राहीम भी थे। दोस्तों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे स्विमिंग पूल से तीनों लौटने के दौरान एक कार की साइड से बाइक टकरा गई। इस पर कार से दो लोग बाहर आए और गालियां देनी शुरू कर दीं।

उतरौला में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नहर पुल के पास से दबोचा ये खबर भी पढ़े : उतरौला में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नहर पुल के पास से दबोचा

विरोध पर हमलावरों ने बाइक चला रहे जैद को पीटा और खींचकर कार में अगवा कर लिया। दोनों उसे एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में ले गए और बुरी तरह से मारपीट की। इब्राहीम और नदीम भी पीछा करते हुए पहुंचे, जहां दोनों किशोर को पीट रहे थे। इसी दौरान जैद बेहोश हो गया और आरोपित फरार हो गए।

दोस्त ई-रिक्शा से घायल जैद को उसके घर ले गए। शाम करीब चार बजे परिजन जैद को दिल्ली की जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहायक पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि रोडरेज में मारपीट के बाद किशोर की मौत हुई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची कल से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर

टोक्यो। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची एक जुलाई से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह वहां अपने समकक्ष...
अंतर्राष्ट्रीय 
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची कल से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर

प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करछना थाना क्षेत्र में भुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र के निंदिया गांव में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के चांदनी चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार में...
उत्तर प्रदेश 
हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। मंगलवार को प्रदेश के 50 जिलों में बारिश की संभावना...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 1,700 के पार; राहत-बचाव अभियान जारी

काराकास (वेनेजुएला)। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तरी छोर पर स्थित वेनेजुएला में पांच दिन पहले आए दो भूकंपों से भारी...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 1,700 के पार; राहत-बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करछना थाना क्षेत्र में भुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र के निंदिया गांव में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के चांदनी चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार में...
उत्तर प्रदेश 
हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे खिलाड़ी अरविंद पासवान (45) को गोली मारने के मामले का पुलिस ने करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक युवक को कुछ लोगों ने रोडरेज मे बुरी तरह पीट-पीट मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या