जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची कल से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

टोक्यो। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची एक जुलाई से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह वहां अपने समकक्ष नरेन्द्र मोदी से मिलेंगी। जापान सरकार ने कहा कि इस दौरे का मकसद आर्थिक विकास के लिए सहयोग को आगे बढ़ाना है।

जापान सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली में दोनों देश आर्थिक सुरक्षा पर संयुक्त घोषणापत्र जारी कर सकते हैं। इसमें आर्थिक दबाव के विरोध का जिक्र होने की संभावना है।

जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर, रेयर अर्थ जैसे अहम मिनरल, सूचना और संचार तकनीक, और स्वच्छ ऊर्जा व मेडिकल सामान जैसे पांच प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनने की उम्मीद है।

रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात   ये खबर भी पढ़े : रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात  

पिछले साल अक्टूबर में पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के भारत दौरे की घोषणा करते हुए मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने कहा कि जापान का लक्ष्य आर्थिक सुरक्षा, निवेश और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करके "भारत के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को और बेहतर बनाना" है।

सरकार के शीर्ष प्रवक्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जापान और भारत के लिए मुक्त और खुले इंडो-पैसिफिक के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संबंधों को मजबूत करना बहुत जरूरी है।

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब जापान और चीन के संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। पिछले साल नवंबर में संसद में ताकाइची ने कहा था कि ताइवान (एक स्वशासित द्वीप जिस पर बीजिंग अपना दावा करता है) पर हमले की स्थिति में अमेरिकी समर्थन में जापानी रक्षा बल जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं।

हिमालयी सीमावर्ती इलाके में चीन के साथ भारत का लंबे समय से क्षेत्रीय विवाद चल रहा है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ज्यादा टैरिफ वाली नीति के बीच भारत ने अपने आर्थिक संबंधों के आधार पर चीन के साथ रिश्तों को सुधारने की कोशिश की है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर

नई दिल्ली। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 7वें हफ्ते इजाफा दर्ज हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7 अगस्त...
कारोबार 
विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर

ग्लासगो में सेना का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्लासगो में हाल ही में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले...
खेल 
ग्लासगो में सेना का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

पीपलकोटी सुरंग हादसा: मलबे में जिंदगी की तलाश, रेस्क्यू में जुटीं एजेंसियां

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टेल रेस टनल में पानी और मलबा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
पीपलकोटी सुरंग हादसा: मलबे में जिंदगी की तलाश, रेस्क्यू में जुटीं एजेंसियां

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में 94 ने किया नामांकन

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। शुक्रवार को नामांकन की समय सीमा...
झारखंड 
झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में 94 ने किया नामांकन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...
उत्तर प्रदेश 
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता